24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को मुख्यमंत्री ने झण्डी दिखाकर रवाना किया : हरित ऊर्जा क्षेत्र में देश के समक्ष आदर्श स्थापित करेगा हिमाचल: मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं प्रदान करने और हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री गत सायं सोलन के क्यारीघाट से 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को हरी झण्डी दिखाने के उपरांत एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
May be an image of 4 people, crowd and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम को और बेहतर बनाने के लिए गत दो वर्षों में प्रति वर्ष एक-एक हजार करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है ताकि लोगों को सुविधाजनक एवं आरामदायक परिवहन सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 500 डीजल बसें, 300 इलेक्ट्रिकल बसंे और लगभग 30 वोल्वो बसें क्रय की गई हैं। भविष्य में भी यातायात सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए 100 टैंपो ट्रेवलर खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को हर माह 60 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाता है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में रेलवे तथा वायु परिवहन सुविधाएं अधिक न होने के कारण प्रदेश को यातायात के लिए मुख्यतः सड़कों पर निर्भर रहना पड़ता है तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें लोगों की आवाजाही का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम को और बेहतर बनाने के यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। राज्य में हाईड्रोजन चलित बसों को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा से परिपूर्ण हिमाचल न केवल देश के लिए आदर्श स्थापित करेगा बल्कि वैकल्पिक आय स्त्रोतों के साथ हिमाचल की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
May be an image of 11 people, crowd and text that says "VELCOME WELCOME 12 WELCOME"
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रीन हिमाचल के दृष्टिकोण से प्रदेश में अधिक से अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे जिस पर 110 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इससे जहां हिमाचल का प्राकृतिक सौंदर्य बना रहेगा वहीं ग्रीन हिमाचल का सपना भी साकार होगा।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं। निगम की यह बसें हिमाचल प्रदेश के लोगों की जीवन रेखाएं हैं जिसमें 4 से 5 लाख लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निगम के साथ सहयोग करना चाहिए और अपना साथी बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने डीजल की सवा दो सौ बसें चलाई हैं। शीघ्र ही 250 नई बसें निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को गत दो वर्षों में कई वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं। कर्मचारियों को ओ.पी.एस. तथा रूके हुए भत्तों का लाभ दिया गया है। प्रदेश में आवश्यकतानुसार नए बस अड्डों का निर्माण किया जा रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वोल्वो की इन बसों के संचालन के उपरांत प्रदेश की आय में बढ़ौतरी होगी तथा स्थानीय लोगों व पर्यटकों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
May be an image of 5 people and text
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन एवं उद्योग आर.डी. नजीम, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल, डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो. राजेश्वर चंदेल, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 26,895 मामलों की हुई जांच : DC रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को किया बाहर : विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया गया है। इन कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को बाहर किया गया है, जबकि निर्दलीय विधायक इसमें बने रहेंगे। बुधवार को...
हिमाचल प्रदेश

अंब नगर पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, 7 अप्रैल को चुनाव व नतीजे होगे घोषित: डीसी

ऊना, 20 मार्च: अम्ब नगर पंचायत के सभी 9 वार्डों के चुनाव के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूर्ण कर लिये गये हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोपण

बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोप होशियारपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प...
Translate »
error: Content is protected !!