24.5 किलो हेरोइन और 21 लाख की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

by
अमृतसर :  बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि  इस कार्रवाई में करीब 24.5 किलोग्राम हेरोइन और लगभग 21 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके इलावा एक ड्रोन भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम जगजीत सिंह राणा निवासी नरवाल, मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी औलख खुर्द और रोशन प्रिंस निवासी धूप सड़ी है।  तीनों अलग-अलग गांवों से संबंधित हैं और प्रारंभिक जांच में इनके आपसी संपर्क सामने आए हैं।
डीजीपी ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। पता चला था की सीमा पार से हीरोइन की खेप इस तरफ भेजी गई है।  इस तहत एएनटीएस और बीएसएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। कुछ दिन पहले एक ड्रोन के जरिए 12 किलो हीरोइन सीमा के इस पर गिराई गई थी जिसे ब्राह्मण कर ड्रोन की जांच के दौरान तकनीकी इनपुट और मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। बीएसएफ की फोरेंसिक सहायता से कुछ अहम डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए गए, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।
प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार से जुड़े हो सकते हैं। इसके बाद निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी जांच को आगे बढ़ते हुए उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इनसे साढ़े 12 किलो ओर हेरोइन व ड्रग मनी बरामद की गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं, ताकि इस गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हरीश कुमार
unicode \
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल फरवरी से सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प

चंडीगढ़ :  अकाली सरकार के 2007 से लेकर 2017 तक अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर मास कांटेक्ट प्रोग्राम के तहत हर विधानसभा हलके में जाने का शिरोमणि अकाली दल ने...
article-image
पंजाब

जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेता ​​लकी संधू को एक शादी की पार्टी में नाचते देखा : सब-इंस्पेक्टर और एएसआई को निलंबित

लुधियाना : लुधियाना के जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेता सर्वोत्तम सिंह उर्फ ​​लकी संधू को एक शादी की पार्टी में नाचते देखा गया। लकी संधू के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा के मर्डर के दोनों आरोपी ग्रिफ्तार : पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मास्टरमाइंड के है दोनों मोडूयल , 32 बोर के पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और खली कारतूस बरामद

नंगल : नंगल शहर में 13 अप्रैल को हिन्दू नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या के दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ने ग्रिफ्तार कर उनके पास से 32 बोर के पिस्टल, 16...
article-image
पंजाब

श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्राचीन शिव मंदिर श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दूसरे दिन श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री मीमांसा भारती...
Translate »
error: Content is protected !!