245 लीटर अवैध शराब ज़ब्त : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

by
होशियारपुर, 30 अक्टूबर : दिवाली के मद्देनज़र अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए होशियारपुर 2 के एक्साइज अधिकारी प्रीत भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में 29 अक्टूबर को सुबह एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में एक्साइज इंस्पेक्टर अमित व्यास, एक्साइज इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना टांडा के एसएचओ की टीम शामिल थी।
छापेमारी के दौरान टांडा के अहियापुर क्षेत्र में 7 कैन अवैध शराब बरामद की गई, जिनकी कुल मात्रा 245 लीटर(2,45,0000 मिलीलिटर)
 है। इस मामले में थाना टांडा में आगे की जांच के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23-24 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का अनुमान -हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज

एएम नाथ। शिमला : माचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में बारिश...
article-image
पंजाब

परमीश वर्मा फायरिंग केस में कोर्ट सख्त, 4 पुलिस अफसरों समेत 5 गवाहों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

सरकारी गवाही पूरी न होने पर कोर्ट की सख्ती, DIG रोपड़ रेंज को भी भेजा पत्र; आरोपियों की 17 सितंबर को पेशी मोहाली। पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा पर 2018 में हुई फायरिंग...
article-image
पंजाब

सामाजिक प्रकल्प संतुलन – लिंग समानता के अंतर्गत तीज पर्व का कार्यक्रम किया आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति की ओर से चलाये जा रहे सामाजिक प्रकल्प संतुलन – लिंग समानता के अंतर्गत तीज पर्व का कार्यक्रम स्थानीय आश्रम गौतम नगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया...
article-image
पंजाब

पीकेयू बागी द्वारा मानव तस्करी के धंधे का भंडाफोड़ – लड़की को बचाया गया, आरोपी महिला गिरफ्तार

जालंधर / दलजीत अजनोहा : एक दिल दहला देने वाली घटना में, जहां रिश्तों को शर्मसार कर दिया गया, पंजाब के जालंधर के पास स्थित गांव चेतीवानी में मानव तस्करी का एक गंभीर मामला...
Translate »
error: Content is protected !!