24938 युवा प्राप्त कर चुके है कौशल विकास भत्ता : कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी संस्थानों का नियमित करें निरीक्षण- अपूर्व देवगन

by

चंबा, 2 सितंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि रोजगार विभाग के अधिकारी कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए निजी संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें । यह निर्देश आज उन्होंने उपायुक्त कार्यालय कक्ष में कौशल विकास भत्ता योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
उन्होंने कहा कि 8 नए निजी संस्थानों की अनुशंसा के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार गहनता से निरीक्षण किया जाए। गहनता से निरीक्षण के उपरांत ही समिति द्वारा अनुशंसा प्रदान की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि जिला में सभी सरकारी आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों और अन्य व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के अलावा 22 निजी संस्थानों को भी कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध है। इन सरकारी एवं निजी संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पात्र युवाओं को कौशल विकास भत्ता प्रदान किया जा रहा है। बैठक में जिला स्तरीय समिति ने निजी संस्थानों में करवाए जा रहे विभिन्न कोर्सों को लेकर व्यापक चर्चा की
अपूर्व देवगन ने बताया कि जुलाई माह तक जिला के लगभग 24938 युवाओं को कौशल विकास भत्ता मिल चुका है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास भत्ता योजना के लिए पात्र युवाओं को वर्तमान परिस्थितियों और औद्योगिक एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में मांग के अनुसार ही कोर्स करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। तभी यह योजना सार्थक सिद्ध होगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए ओपी ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक चंद्रभूषण और औद्योगिक प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान टैक्सटाईल में अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित

ऊना  : मैसर्जं महावीर स्पीनिंग मिल लिमेटेड यूनिट वर्धमान टैक्सटाईल बद्दी द्वारा अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के SHO सहित 3 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर : कांग्रेस MLA की गाड़ी को पास ना देना पड़ा महंगा

मंडी । कांग्रेस विधायक की गाड़ी को पास ना देना 3 पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। तीनों को लाइनहाजिर किया गया है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर का है. पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ज्वाली और नूरपुर में बरसात से हुई क्षति का संज्ञान लिया, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन भी उनके साथ रहे : नियांगल में प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी दुश्वारियों को जाना

धर्मशाला, 22 अगस्त। उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज मंगलवार को ज्वाली और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर वहां बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ज्वाली और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला की मौत : पति-बेटे का चल रहा इलाज : परिवार को 5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

 फिरोजपुर जिले के खाई फेमे के गांव में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला सुखविंदर कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!