मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित : 8 सितंबर तक मतदान केंद्रों की सूचियां निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध – अपूर्व देवगन

by

चंबा , 2 सितंबर
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अनुसरण में संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश 2008 के अंतर्गत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सूची के अनुसार स्थापित मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन आज (2 सितंबर) को जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) , सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार व नायब तहसीलदार) , सभी खण्ड विकास अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चम्बा व डलहौजी एवम नगर पंचायत चुवाड़ी के कार्यालयों में कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूचियां 8 सितंबर तक जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध रहेगी ।
उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त सूचियां का अवलोकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट http://ceohimachal.gov.in पर भी किया जा सकता है।
अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूचियों में किसी प्रकार का परिवर्तन या कोई आपत्ति या सुझाव हो तो सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ( एडीएम / एसडीएम) चुराह , भरमौर , चम्बा , डलहौजी व भटियात के कार्यालय में 8 सितंबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्राप्त आपत्ति व सुझाव का निपटारा 11 सितंबर को राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श हेतु होने वाली बैठक में किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरमीत सिंह संधवालिया होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस।

गुरमीत सिंह संधवालिया होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2024 का चुनाव हमीरपुर लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे : लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं- अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं है। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहे । उन्हीनों ने साफ कर दिया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 बैंक खाते फ्रीज, अवैध लेनदेन के मामले में : जांच के दायरे में आए खाताधारक, शातिर कमीशन का देते थे लालच

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर...
Translate »
error: Content is protected !!