25 अक्तूबर को पांगी के प्रवास पर रहेंगे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 

by
परियोजना सलाहकार समिति की बैठक सहित अन्य बैठकों की भी करेंगें अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा :   राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 अक्तूबर को एक दिवसीय पांगी (किलाड़) प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताएं कि जगत सिंह नेगी 24 अक्तूबर को सांय 5 बजे किलाड़ पहुंचेगे और उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।
25 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री आवासीय आयुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सुबह 10 बजे  परियोजना सलाहकार समिति की बैठक, बाद दोपहर 3 बजे लाडा समिति की बैठक तथा 4 बजे वन अधिकार अधिनियम-2006 की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्रामगृह किलाड़ में रहेगा।  26 अक्तूबर को प्रातः 8 बजे राजस्व मंत्री किलाड़ से केलांग के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री आपदा में खेल रहे लुक्का-छिपी : जयराम ठाकुर

नाचन के गोहर में जिला स्तरीय खयोड मेले के समापन अवसर पर कसा तंज, कहा, ये सरकार ही अस्थाई, काम करने के बजाय रोकने पर दिया है जोर प्रधानमंत्री ने हिमाचल आकर सुना आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम ठाकुर

समोसा कांड लीक की एफआईआर, मीडिया की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला मुख्यमंत्री बताएं अब तक कौन-कौन से मामले मीडिया में लीक हुए और उसका प्रदेश पर क्या असर रहा एएम नाथ।...
हिमाचल प्रदेश

1 जून तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार -प्रसार का विशेष अभियान

ऊना : प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 18 मई से 01 जून तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत नच्छीर में सुनी जन समस्याएं

पालमपुर, 04 जनवरी – पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नच्छीर के गांव सुरड़ में लोगों की समस्याएं सुनी।  विधायक ने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान...
Translate »
error: Content is protected !!