25 किलो भार लेकर 100 मीटर दौड़ना होगा : पशु मित्र भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, 4 घंटे काम, 5000 मानदेय

by

एएम नाथ ।शिमला।  सुख्खू सरकार अब पशु मित्र भर्ती करने जा रही है। पशुपालन विभाग में 500 पदों पर यह भर्ती होगी। मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर इनकी सेवाएं विभाग में ली जाएंगी।  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अन्य तरह के कार्य भी इनसे लिए जाएंगे।

सचिव पशु पालन विभाग रितेश चौहान की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने पशु मित्र पालिसी-2025 तैयार की है, इसमें नियुक्ति के लिए पात्रता, कार्य व मानदेय सहित अन्य शर्तें तय किए गए हैं। पशु चिकित्सा संस्थानों, पशुधन फार्मों में इनकी तैनाती होगी। पशु मित्रों को हर महीने 5000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। रोजाना चार घंटे इनसे काम लिया जाएगा। इनकी भर्ती के लिए संबंधित जिलों में पशुपालन विभाग के उप निदेशकों के माध्यम से की जाएगी। भर्ती के लिए सभी को बराबर का मौका मिलेगा। इसके लिए उपनिदेशक बाकायदा भर्ती विज्ञापन निकालेंगे।

कौन सा टेस्ट पास करना होगा …विभाग ने भर्ती के लिए पात्रता व आयु सीमा भी तय की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 साल तय की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। नियुक्ति के लिए इन्हें ग्राउंड टेस्ट पास करना होगा। 25 किलोग्राम भार के साथ 100 मीटर दूरी एक मिनट में करनी होगी।

चयन समिति एसडीएम की अध्यक्षता में बनेगी चयन समित : नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर पशु मित्र चयन समिति गठित होगी। कमेटी का अध्यक्ष एसडीएम होंगे। सहायक निदेशक पशुपालन विभाग, वरिष्ठ वेटनरी ऑफिसर कमेटी में सदस्य सचिव होगा। ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम 85 अंक शैक्षणिक योग्यता के दिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के घरों पर पंजीकृत पशु होंगे, उसके अधिकतम 4.5 अंक मिलेगे। इसी तरह जिस पंचायत के पशुपालन चिकित्सालय में पशु मित्र की नियुक्ति होनी है, उसी पंचायत के स्थानीय निवासी को नियुक्ति के लिए 1 अतिरिक्त अंक मिलेगा। एससी, एसटी, ओबीसी के 1 अंक, विधवा तलाकशुदा व एकल नारी को 1.5 अंक, बीपीएल परिवार व आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी को 1.5 अंक, अकेली बेटी संतान, अनाथ को 1 अंक, जिस के पास जमीन नहीं व एक हेक्टेयर से कम भूमि वाले को 2 अंक, एनएसएस सर्टिफिकेट को 1 अंक मिलेगा। ग्राउंड टेस्ट पास करने के बाद अभ्यर्थियों को चयन मेरिट आधार पर होगा। पशु मित्रों से रोजाना 4 घंटे ड्यूटी ली जाएगी। एक महीने में एक लीव के हकदार होंगे। महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व छुट्टी मिलेगी। गर्भपात जैसी स्थिति में 45 दिन का अवकाश दिया जाएगा। विभाग ने नीति में इसका प्रविधान किया है।चतुर्थ श्रेणी के पद पर इनकी नियुक्ति होगी। पशुपालकों की आय में कैसे वृद्धि हो, पशुधन को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इसी मकसद से पशु मित्र पॉलिसी 2025” को मंजूरी दी है। जिन वेटनरी में चतुर्थ श्रेणी का पद खाली है इन्हें वहां पर भी तैनाती दी जा सकती है।

कितने पद  कहां भरे जाएंगे पद : बिलासपुर, 17,  भरमौर, 06,पांगी, 05,चंबा, 29,हमीरपुर, 28,धर्मशाला, 72, पालमपुर, 51,किन्नौर, 13,कुल्लू, 14, लाहुल स्पीति, 03,काजा, 2,मंडी 67, शिमला 78,ज्यूरी 5, सिरमौर 37, सोलन, 36 , ऊना 36

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस हादसे के घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना

एएम नाथ। नाहन : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुँचकर हरिपुरधार बस हादसे में घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में 14 लोगों की दुःखद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी ऋण योजना की राशि जारी, पात्र विद्यार्थी उठाएं लाभ: डीसी हेमराज बैरवा

उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा ऋण, पहली किश्त तुरंत जारी करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में बनाया गया है कोष हमीरपुर 07 नवंबर। सालाना 4 लाख...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री 15 को हरोली विस में करेंगे करोड़ों की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

रोहित भदसाली।  ऊना, 14 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अक्तूबर, मंगलवार को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने लेक फेस्टिवल की तैयारियों का लिया जायजा एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल सलूणी के तलेरू पर्यटन स्थल में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!