25 हजार रिश्वत लेते एसएचओ विजिलेंस ने किया काबू

by
मोहाली : मोहाली की विजिलेंस ने टीम ने जिला फिरोजपुर थाना ममदोट के एसएचओ को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। उक्त एसएचओ ने एक झगड़े के मामले का निपटारा करने की एवज में पीडि़त से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, ये पहली किश्त लेते हुए पकड़ा गया है।
      विजिलेंस मोहाली थाना ने उक्त आरोपी एसएचओ अभिनव चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें पीडि़त सुरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक मामूली झगड़े का निपटारा करने के लिए थाना ममदोट का एसएचओ अभिनव चौहान एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। उसने विजिलेंस विभाग से शिकायत की।
विजिलेंस टीम ने एक जाल बिछाकर रिश्वत की पहली किश्त 25000 रुपए लेते हुए एसएचओ अभिनव चौहान को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में काबू किया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी ने मामले का निपटारा करने के लिए पीडि़त से एक लाख रुपये की मांग की थी। विजिलेंस की टीम आरोपी एसएचओ को अपने साथ मोहाली ले गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बठिंडा जेल में हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली हेरोइन : कैदियों को सप्लाई करता था नशा, गिरफ्तार

बठिंडा। बठिंडा जेल में हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरिंदर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ कॉन्स्टेबल तसबीर सिंह के पास से 15...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया अनाज ठीक ढंग से वितरण ना करके गरीबों का शोषण कर रही पंजाब सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि केंद्र सरकार कोरोना काल के समय से लगातार 90 करोड़ गरीबों को प्रधानमत्री गरीब कलियाणा अन्न योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को बदनाम करना बंद करें : पराली जलाने में ये राज्य सबसे आगे….जानिए

चंडीगढ़ : पराली जलाने को लेकर पिछले वर्षों से पंजाब अक्सर सुर्खियों में रहा है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश...
article-image
पंजाब

पिस्तौल की नोक पर तीन लुटेरों ने दिन दहाड़े महिला से लूटा कीमती सामान

गढ़शंकर : क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं में निरंतर इजाफा हो रहा है। ताजा लूट की घटना गांव पोसी निवासी सुखदेव सिंह की पत्नी जसवंत कौर के साथ हुई है जिसे दिन...
Translate »
error: Content is protected !!