25-26 जून को पूरे पंजाब में बारिश के अलर्ट : 24 को पूरे माझा, दोआबा और मालवा में लुधियाना, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली व रूप नगर में बारिश के आसार

by

चंडीगढ़ : पंजाब में बीते एक सप्ताह से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हुई और तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस बढ़ते तापमान से एक बार फिर राहत मिलेगी। 24 से 29 जून तक पंजाब में सामान्य से अधिक बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान एक बार फिर 33 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। 25-26 जून को पूरे पंजाब में बारिश के अलर्ट है। इस दौरान 40 किमी तक की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा पंजाब को गर्मी से राहत देने वाला है। आने वाले एक सप्ताह, यानी कि 29 जून तक पंजाब में औसतन 10 MM तक बारिश हो सकती है। लेकिन 30 से 6 जुलाई के बीच बारिश भी कम होगी और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
पूरे पंजाब में जून माह में अभी तक 43.6MM बारिश दर्ज की गई, जबकि यहां सामान्यता 31.9 MM बारिश होती रही है। इस साल 37% अधिक बारिश पंजाब में रिकॉर्ड की गई है।
5 जिलों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, नवां शहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं 24 को पूरे माझा, दोआबा और मालवा में लुधियाना, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली व रूप नगर में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की सुचारु खरीद के लिए आढ़तियों का सहयोग जरुरी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ की बैठक मंडियों की कैंप लगाकर आढ़तियों, उनके परिवार, स्टाफ व  लेबर की शुरु की जाएगी...
article-image
पंजाब

वार्ड 10 में मुकावला फकीर और अमीर के बीच है,टोनी सहगल एक फकीर व्यक्ति जिसकी जीत जनता ने तय कर दी : राणा के.पी

टोनी सहगल के दफतर का विधान सभा सपीकर राणा के.पी ने किया उद्घाटन नंगल-वार्ड 10 में कांग्रेस के उम्मीदवार टोनी सहगल ने अपने चुनावी दफतर खोला। दफतर का उद्घाटन विधान सभा  सपीकर राणा कवर पाल...
article-image
पंजाब

कार लूटने के मामले में फरार लुटेरा काबू : 2 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

अमृतसर  : थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने 6 महीने पहले हुई लूट की एक वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया था। लुटेरों ने ऑटो कार लूटी थी। पुलिस द्वारा दो लुटेरों को 27 और...
article-image
पंजाब

पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया

गढ़शंकर ; पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन तहसील नंगल की जरुरी बैठक तहसील अध्यक्ष प्यारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पैंशनर्स शामिल हुए। बैठक में फैसले की जानकारी देते हुए संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!