पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया

by

गढ़शंकर ; पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन तहसील नंगल की जरुरी बैठक तहसील अध्यक्ष प्यारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पैंशनर्स शामिल हुए। बैठक में फैसले की जानकारी देते हुए संगठन के सचिव सरुप चंद बीरमपुर तथा मास्टर बलवंत राम ने बताया कि मीटिंग में पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया गया तथा प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनर्स के साथ किए जा रहे पक्षपात विरुद्ध विशाल लामबंदी करने तथा संघर्षों में अग्रणी होने का ऐलान किया गया। मीटिंग में फैसला किया गगया कि पंजाब मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री के शहर संगरुर में की जा रही बड़ी एवं विशाल ऐतिहासिक रैली में जोरदार शमूलियत की जाएगी।
इस रैली में शामिल होने के लिए पैंशनर्स साथियों की एक बस माहलपुर से तथा दूसरी बस गांधी पार्क गढ़शंकर से चलेगी। रैली को सफल बनाने के लिए पैंशनर्स साथियों तक पहुंच करने एवं बसों के लिए फंड एकत्रित करने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। बैठक में परमानंद, ज्ञानी अवतार सिंह, महेन्द्र सिंह, शिंगारा राम, सतपाल लट्ठ, सोहन सिंह टोनी, शादी राम कपूर, मलकीत सिंह, बलवंत राम, सरुप चंद, बीरमपुर तथा प्रिंसिपल प्यारा सिंह विशेष रुप से मौैजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 साल 6 महीने 19 दिन चली कानूनी लड़ाई : पत्नी के निराधार आरोपों को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता

मुंबई फैमिली कोर्ट ने पूर्व एयरफोर्स अधिकारी को तलाक दिया, कांदिवली फ्लैट में रहने का अधिकार भी मिला मुंबई। वैवाहिक विवाद में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद मुंबई के एक पूर्व एयरफोर्स अधिकारी...
article-image
पंजाब

AAP सरपंच पर हमला, उतारी पगड़ी, 7800 रुपए और मुहर भी लूटी, 17 के खिलाफ FIR दर्ज

लुधियाना :  लुधियाना के हलवारा में एक नगर कीर्तन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा पर लगभग एक दर्जन लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव खानपुर में पंचायत चुनाव में हुए विवाद को लेकर बसपा नेताओं ने प्रशासन और पुलिस पर लगाए धक्केशाही के आरोप   : डीएसपी ने बैठक में पहुंच कर सभी आरोपों का किया खंडन और कहा कोई भी शिकायत है लिखित दें

गढ़शंकर:  गांव खानपुर में पंचायत चुनाव दौरान हुए विवाद के बाद गढ़शंकर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया कर लिया था।  जिसके विरोध में गुरूद्वरा श्री गुरू रविदास...
Translate »
error: Content is protected !!