पोसी में राष्ट्रीय खुराक सप्ताह जागरुकता शुरु : डा. रघुवीर

by

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोग स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल की तरह विशेष जागरुकता के लिए ‘राष्ट्रीय खुराक सप्ताह’ के तौर पर जागरुक किया जा रहा है।
सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 से 7 सितम्बर तक राष्ट्रीय खुराक सप्ताह मनाया जा रहा है। जिस दौरान लोगों को जागरुक करने के लिए गांव स्तर तक संचार के विभिन्न साधनों द्वारा जागरुक किया जा रहा है। इसके तहत सभी सब सैंटरों तथा जागरुकता सैमीनार किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए बढिय़ा खुराक की जरुरत होती है। विशेष तौर पर गर्भवती माताओं को हरी सब्जियां, दुग्ध, फल, उबली दालें आदि का प्रयोग करना चाहिए तथा आयोडीन युक्त भोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोषण अच्छे स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती का केंद्र बिंदू है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करके इसे मजबूत बनाता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रुप मीटिंगें करके गर्भवती माताएं, किशोर बच्चों आदि को संतुलित खुराक के लिए जागरुक किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Collection of property tax, water

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan. 3 : Commissioner Municipal Corporation Dr. Amandeep Kaur informed that the collection of property tax, water and sewerage bills, trade license and rent/tehbazaari has been started in the Municipal Corporation office....
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाही महात्मा गिरोह – चिट्टा तस्करी करता था पिंजौर से हिमाचल के लिए

एएम नाथ। शिमला : अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का सरगना शाही महात्मा ही हिमाचल में मादक पदार्थ तस्करी को अंजाम देता था। 18 सितंबर 2024 को एएनटीएफ (एफयू) सीआईडी की टीम ने जम्मू-कश्मीर निवासी आरोपी...
article-image
पंजाब

जिले मंडियों में अब तक हुई 9662 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

किसानों को मंडियों में सूखा कर ही फसल लाने की अपील की होशियारपुर, 18 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!