25 करोड़ रुपए के ऋण : एडीसी ने मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप में 250 किसानों को वितरित किए 25 करोड़ रुपए के ऋण

by

होशियारपुर, 21 सितंबर:
पंजाब नेशनल बैंक(जिला लीड बैंक) की ओर से जिला स्तर का मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप सीट्रस अस्टेट भूंगा में लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर की गई। इस मौके पर बैंक की ओर से 25 करोड़ रुपए के ऋण कृषि व सहायक धंधो के लिए 250 किसानों को वितरित किए गए। इस मौके पर डी.जी.एम. डा. राजेश प्रसाद, पंजाब नेशनल बैंक की 22 ब्रांचों के मैनेजर भी उपस्थित थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में कृषि धंधों को उत्साहित करने के लिए जिला लीड बैंक का यह प्रयास बहुत कारगर सिद्ध होगा, जिसके लिए जिला लीड मैनेजर व अन्य स्टाफ बधाई का पात्र है। सर्कल हैड डा. राजेश प्रसाद ने इस मौके पर बताया कि जिले में पंजाब नेशनल बैंक की 80 शाखाएं व 105 ए.टी.एम के माध्यम से बैंक जिले में आम नागरिकों को सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। जिला लीड मैनेजर तरसेम सिंह पुरेवाल ने आए किसानों को कहा कि बैंक की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत किसानों को बहुत कम ब्याज पर ऋण दिए गए हैं जो कि किसानों को समय पर वापिस करने चाहिए। इस मौके पर सीट्रस अस्टेट के चेयरमैन परमजीत सिंह कालूबाहर, सी.ई.ओ. जसपाल सिंह, गुरकवंल सिंह, गुरदेव सिंह, भूषण कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार किसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल से बात की। इस अवसर पर किसान सभा की ओर से पूर्व विधायक राकेश सिंघा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुल गई पाकिस्तान की पोल, भारत की एयर स्ट्राइक से उड़े टॉप जैश कमांडर के चीथड़े

पाकिस्तान की पोल खुल गई है। आतंकवादियों को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश- ए- मोहम्मद का शीर्ष...
article-image
पंजाब

ट्रैवल एजेंट्स को पंजाब सरकार की चेतावनी : 271 को भेजा नोटिस

चंडीगढ़ : अमेरिका से डिपोर्ट हुए कई भारतीयों ने बताया था कि उन्होंने अमेरिका जाने के लिए ट्रैवल एजेंटों को काफी पैसे दिए थे। लेकिन इतने पैसे लेने के बाद ये ट्रैवल एजेंट इन...
article-image
पंजाब

बकरीयां चरा रहे दो लोगों की करंट लगने से हो गई मौत

गढ़शंकर, 22 अगस्त : गढ़शंकर के गोलीयां गांव के पास खेतों में बकरियां चरा रहे दो व्यक्तियों व दो बकरियों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों मृतक बड़ेसरों गांव के बताये जा...
Translate »
error: Content is protected !!