25 किलो चरस मामले में अमृतसर से फरार एक व्यक्ति को चंबा पुलिस और मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो ने जडेरा में पकड़ा

by

चंबा : 25 किलो चरस के मामले में अमृतसर से फरार आरोपी को मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो और चंबा पुलिस ने जडेरा में पकड़ लिया। सदर थाना की टीम ने आरोपी को पकड़कर मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो मंडी से आई टीम के हवाले कर दिया। टीम आरोपी को अपने साथ अमृतसर ले गई। यहां उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2021 में मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने आरोपी को 25 किलो चरस के साथ पकड़ा था। आरोपी मौके से टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। पहचान कर टीम ने उसकी धरपकड़ शुरू की। बुधवार शाम को मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो की टीम को आरोपी मोहम्मद यासीन निवासी जडेरा की चंबा में होने की सूचना मिली। इस पर टीम चंबा पहुंची। सबसे पहले टीम ने सदर थाना के प्रभारी संजीव चौधरी से आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी। थाना प्रभारी ने टीम के साथ अपने पुलिस जवान भेजे। जडेरा में सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो व पुलिस की टीम ने आरोपी को एक दुकान से पकड़ लिया। चंबा में औपचारिकताएं पूरा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो की टीम के हवाले कर दिया। अब उसके केस की आगामी कार्रवाई अमृतसर में की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हवाई सेवाओं के नए रूट से प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख : पर्यटन अधोसंरचना के विकास के लिए नवोन्मेषी प्रयास

रोहित भदसाली। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने वाले नए हवाई रूट का प्रस्ताव तैयार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के 6 गांवों में समग्र विकास की नई पहल, उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ….सितंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जस्वाल : हरोली (ऊना) , 8 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के नंगल कलां में नेस्ले इंडिया एवं एस.एम. सहगल फाउंडेशन के सहयोग से एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

हरियाणा-पंजाब जल विवाद : भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ की तैनाती

बीबीएमबी के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने हाल ही में हाईकोर्ट में एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया। हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा नहर के जल विवाद पर सुनवाई के दौरान, उन्होंने बताया कि भाखड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

77.59 ग्राम चिट्टा के साथ ऊना में STF ने किए 4 गिरफ्तार

रोहित जसवाल । ऊना : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऊना जिले में दो चरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 77.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में...
Translate »
error: Content is protected !!