25 किलो हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी खेप

by

अमृतसर :  पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर महिता रोड स्थित गांव गिल के पास विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसमें सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा खरौड़, निवासी खरौड़, रवि कुमार, निवासी दसूहा और विशाल कुमार, निवासी गांव अंगड़, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भूपिंदर सिंह का संबंध सोनू खत्री गैंग से बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन की खेप को आरोपी प्राप्त कर आगे विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह खेप पंजाब के किन जिलों या अन्य राज्यों में सप्लाई की जानी थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क, स्थानीय सहयोगियों, वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्य किन-किन क्षेत्रों में सक्रिय हैं और अब तक कितनी खेप की आपूर्ति की जा चुकी है।
हरीश कुमार

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में बेटियों की लोहड़ी डाली

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में नव जन्मी लड़कियों की लोहड़ी डाली गई और...
article-image
पंजाब

रणजीत सागर और शाहपुर कंडी बांध के आसपास विकसित होंगे बड़े पर्यटन केंद्र, 2,000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य

476.87 एकड़ जमीन चिह्नित; इको-विलेज, लग्जरी होटल, क्रूज, हाउसबोट और वाटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और निजी निवेश आकर्षित करने के लिए...
article-image
पंजाब

हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार : परमजीत सिंह पम्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बरनाला : बरनाला में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह पम्मा ठिकरीवाल, जगराज सिंह राजा रायसर, गुरमीत...
Translate »
error: Content is protected !!