25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

by

एएम नाथ। धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से हजारों धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह जानकारी आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने मैराथन के आयोजन के सम्बन्ध में जिला अधिकारियों के साथ नगर निगम के समृद्धि भवन में आयोजित बैठक के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल कार्यक्रम नहीं बल्कि धर्मशाला को खेल पर्यटन का प्रमुख गंतव्य बनाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इवेंट की शुरुआत साईं एथलेटिक मैदान से होगी। इसमें 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां होगी। उन्होंने कहा कि धावकों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सपोर्ट इत्यादि सुविधायें उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि 3 से 5 किलोमीटर के स्कूली और कॉलेज धावकों को पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट जबकि 10 और इससे अधिक किलोमीटर के स्कूली और कॉलेज धावकों को पंजीकरण शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दी जायेगी।
उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि इस आयोजन में सक्रिय सहयोग कर इसे धर्मशाला की पहचान बनाने में योगदान दें। जफर इकबाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि धावकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिले। उन्होेंने बताया कि मैराथन साई स्टेडियम से शुरू होकर चरान-दाड़ी-रक्कड़-खनियारा-कोतवाली बाजार-चीलगाड़ी होते हुऐ यह मैराथन साई स्टेडियम में ही समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि मैराथन में स्कूली और काॅलेज तथा विभिन्न संस्थानों के बच्चों सहित पुलिस, भारतीय सेना के जवान सहित आमजन भी भाग लेंगे।
बैठक में मार्ग प्रबंधन, मेडिकल सपोर्ट, पुलिस प्रबन्धन, होटल एसोसिएशन सहित विभिन्न एनजीओ के सहयोग इत्यादि सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, डिप्टी कमांडेंट पुलिस लाईन सकोह बद्री सिंह, एसडीएम मोहित रत्न, सीएमओ विवेक करोल, सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी मनजीत सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अजय सिंह, डिप्टी डीईओ अश्वनी कुमार, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा सुधीर भाटिया, आरएम एचआरटीसी साहिल कपूर, कमांडेंट होमगार्ड राजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, साई अथॉरिटी से अंकुर कुमार, प्रधानाचार्य डिग्री कॉलेज राकेश पठानिया, डीसीएफए डीएमसी राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बरनोह में 6 मई को होगा निशुल्क एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

ऊना :  आंचलिक पशु अस्पताल बरनोह में 6 मई को निशुल्क एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश भट्टी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी को झटका : महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए कितनी कीमत है अब

नई दिल्ली :  पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपए प्रति लीटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की इकलौती ट्रेन : जिसमें हर पैसेंजर करता है मुफ्त यात्रा!

नंगल / भाखड़ा : भारत में एक ऐसी ट्रेन भी है जो मुफ़्त में यात्रा कराती है । यह बात बिलकुल सच है। यह पंजाब के नंगल और हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा के बीच...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुशासन आदर्श नहीं बल्कि व्यावहारिक दृष्टिकोण है अब- राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला, 1 जुलाई :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से संसाधनों का कुशल प्रबंधन सेवाओं की पारदर्शिता और नीति निर्माण में भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!