25 पार्टियों के 50 नेता रहे शामिल : राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक

by

नई दिल्ली : राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की गई। इस बैठक में लगभग 25 पार्टियों के 50 नेता मौजूद थे। इन पार्टियों में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलपी, एसपी, आरजेडी, वीआईपी, सीपीआई, सीपीएम, सीपीएमएल, एफबी, जेएमएम, टीएमसी, एनसीपी (एसपी), शिवसेना (यूबीटी), डीएमके, वीसीके, आरएसपी, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (एम), के कांग्रेस (जे), एमएनएम, एमडीएमके, केएमडीके, पीडब्ल्यूके शामिल है।

बता दें कि आज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके बताया था कि कैसे चुनाव में धांधली की जा रही है और वो सारे तथ्य सभी नेताओं के सामने रखेंगे। इसी मामले पर इस बैठक का आयोजन किया गया था। बता दें कि इसी बैठक में ये भी तय हुआ है कि 17 अगस्त से बिहार में महागठबंधन वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत करेगा। साथ ही 30 अगस्त को इस यात्रा का समापन पटना में होगा, जहां महागठबंधन की ज्वाइंट रैली होगी। इस यात्रा में तेजस्वी और राहुल गांधी मौजद होंगे।

राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बैठक

आज की बैठक में यह तय हुआ है कि सभी इंडिया ब्लॉक के नेता 11 अगस्त को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे। इस मीटिंग में सभी नेताओं के सामने राहुल गांधी ने पीपीटी दिया। राहुल गांधी ने सभी इंडिया ब्लॉक के नेताओं को बताया कि चुनाव में कैसे धांधली की जा रही है। बता दें कि इस बैठक में राजद के तेजस्वी यादव, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, एमएनएम प्रमुख और राज्यसभा सांसद कमल हासन भी पहुंचे थे। इसके अलावा इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, तिरुचि शिवा, अभिषेक बनर्जी भी राहुल गांधी के आवास पर मौजूद थे।

क्या बोले डी राजा?

इस बैठक को लेकर भाकपा महासचिव डी राजा ने कहा, “कहा गया है कि 11 अगस्त को इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। यह विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई इंडिया ब्लॉक के नेताओं की पहली बैठक है। हम सभी इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के नेताओं के साथ बातचीत करने की उनकी पहल की सराहना करते हैं। आज की बैठक बहुत ही सार्थक रही। मुद्दा मतदाता सूची के SIR को लेकर चल रहे विवाद, चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता पंजीकरण के मामले में हो रही गड़बड़ियों पर था। राहुल गांधी ने एक पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र का हवाला देते हुए कई उदाहरण दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज बिहार में जो हो रहा है, वह देश में कहीं भी हो सकता है। इसलिए, यह एक गंभीर मुद्दा है, जो हमारे देश के लोकतंत्र को चुनौती दे रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बनने वाला है, जहाँ महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव है। राज्य के विधानसभा ने इस संबंध में एक...
article-image
पंजाब

ओल्ड एज फुटबाल क्लब ने गोल्ड फुटबाल क्लब को 3-0 से किया पराजित

युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम के तहत खेला गया खेल। माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल मैदान में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन के टावर का कार्य पूर्ण : ई.राज सिंह

18 जुलाई को ट्रांसमिशन लाइन विद्युत प्रवाह होगा शुरू एएम नाथ। चम्बा :  वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एचपीपीटीसीएल ई.राज सिंह ने बताया कि लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन (डीसी) के टावर संख्या टी08 से 240 मेगावाट कुटेहर...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ही मोहाली का विकास कर सकती है: सांसद तिवारी

पार्टी ने हमेशा से देश में लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत किया, वार्ड नंबर 12 से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया मोहाली, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!