25 मार्च को आंगनवाड़ी यूनियन CITU की मंत्री बलजीत कौर के साथ मीटिंग करवाने का को डायरेक्ट सीना ने दिलाया है आश्वाशन, लेकिन अगर मांगें नहीं मानी गई तो संघर्ष होगा तेज : जिला जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर

by

डायरेक्टर सीना अग्रवाल ने दिया आश्वाशन आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर परमानेंट एम्प्लॉई नहीं, सरकार की तरफ से ₹1000 मिलेंगे
चंडीगढ़, 9 मार्च : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU की तरफ से 8 मार्च, इंटरनेशनल महिला दिवस पर पंजाब विधानसभा का घेराव करने के लिए पूरे पंजाब से आंगनवाड़ी वर्कर्स चंडीगढ़ पहुंचीं थी। यह जानकारी शहीद भगत सिंह नगर की जिला जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर और फाइनेंस सेक्रेटरी जसवीर कौर की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में दी गई। जिसमें कहा गया कि पंजाब सरकार ने इंटरनेशनल महिला दिवस पर पंजाब विधानसभा का सेशन बुलाया था और इस दिन यूनियन को अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष मार्च करते हुए पंजाब विधानसभा का घेराव करना था। जब वर्कर्स रोष मार्च निकाल रही थीं, तो प्रसाशनिक अधिकारीयों ने विभाग की डायरेक्टर सीना अग्रवाल को मौके पर बुलाया और उन्होंने यूनियन को बयान जारी किया कि जो आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर परमानेंट एम्प्लॉई नहीं हैं, उन्हें भी सरकार की तरफ से ₹1000 मिलेंगे और बाकी मांगों को लेकर मंत्री बलजीत कौर 25 मार्च को आंगनवाड़ी यूनियन CITU के साथ मीटिंग करवाई जाएगी । इसके बाद, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनवाड़ी वर्कर्स/हेल्पर्स संगठन की जनरल सेक्रेटरी ऊषा रानी और पंजाब प्रेसिडेंट हरजीत कौर पंजोला और टीम के सभी सदस्यों ने आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर्स की सहमति से विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया और विभाग की डायरेक्टर सीना अग्रवाल को स्पष्ट कर दिया कि अगर बाकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष और भी तेज कर दिया जायेगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे की गोली लगने से मौत

चंडीगढ़ । पंजाब के सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली (26) की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त विजिलेंस टीम पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर जांच के...
article-image
पंजाब

स्कॉलरशिप कार्यक्रम ‘मेरे शहर के 100 रतन’ पंजाब में क्रैक अकादमी दुवारा लॉन्च

होशियारपुर: पंजाब भर में 11,700 मेधावी छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रैक अकादमी दुवारा एक स्कॉलरशिप कार्यक्रम ‘मेरे शहर के 100 रतन’ को आज लॉन्च किया गया।  अकादमी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल : ग्लैंडर्स बीमारी की दस्तक- इंसानों में भी फैलने का खतरा, मंडी में घोड़े का सैंपल पाया पॉजिटिव

एएम नाथ।  मंडी : मंडी जिले में घोड़ों और खच्चरों में फैलने वाली ग्लैंडर्स बीमारी से दहशत का माहौल बन गया है. मंडी के समौण से लिया घोड़ों के रक्त का सैंपल राष्ट्रीय अश्व...
Translate »
error: Content is protected !!