250 नशीली गोलियों के साथ माहिलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by
माहिलपुर , 7 दिसंबर : माहिलपुर पुलिस ने 250 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंधित जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एएसआई गुरनेक सिंह पुलिस पार्टी के साथ लंगेरी रोड पर गश्त कर रहे थे तो उन्होंने संदेहास्पद दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम हरप्रीत सिंह उर्फ पेड़ा पुत्र गुरदेव सिंह निवासी लंगेरी रोड व जीवन कुमार पुत्र शिंगारा राम निवासी हवेली थाना माहिलपुर बताया। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि तलाशी लेने पर हरप्रीत सिंह उर्फ पेड़ा से 200 और जीवन कुमार से 50 खुलिया नशीली गोलियां बरामद की गई और दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में नशा के मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह यह नशा कहां से खरीद करते थे और आगे किन लोगों को बिक्री करते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बलजीत सिंह हुंदल बने डीएसपी, उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बलजीत सिंह हुंदल को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर उन्हें पुलिस के उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। यह समारोह उत्साहवर्धक और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पति-पत्नी के झगड़े को आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा नहीं माना जा सकता

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि पति-पत्नी के बीच होने वाले विवाद और गलतफहमियां, चाहे वे कितनी भी बार क्यों न हों, उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया...
article-image
पंजाब

आधुनिक सुबिधाओ और लेटेस्ट तकनीक से लेस एचडी स्टडीज अकैडमी का शुभारंभ : सभी सब्जेक्ट्स की कोचिंग के लिए क्वालिफाइड स्टाफ रखा गया – एमडी डॉ शम्मी मिन्हास

गढ़शंकर : इलाके की मांग को देखते हुए चंडीगढ़ मार्ग पर आधुनिक सुबिधाओ और लेटेस्ट तकनीक से लेस एचडी स्टडीज अकैडमी का शुभारंभ हो गया है। एचडी स्टडीज अकैडमी की एमडी डॉ शम्मी मिन्हास...
article-image
पंजाब , समाचार

गुबरों से बंधा पाकिस्तान का झंडा मिला, ईलाके में दहशत

होशियारपुर। चब्बेवाल के गांव बाडीयां व मोतियां के निकट जब सुबह सैर को निकले लोगों ने गुबारों से बंधा हुआ पाकिस्तान का झंडा मिला तो ईलाके में माहौल दहशतजदा हो गया। सुबह जव दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!