255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर एसएचओ जैपाल ने प्रैस नोट जारी कर बताया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एसआई राकेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ नहर पुल बंगा रोड पर चैकिंग कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने पैदल चलकर आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 255 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त युवक की पहचान अजिल पुत्र बलविंदर कुमार वासी वार्ड नं 7 महहला रैंका गढ़शंकर के रूप में हुई है और उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहाँ से खरीद करता था और आगे किन लोगों को बिक्री करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की ‘आपातकाल’ का किया निपटारा : सीबीएफसी यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की सामग्री किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुँचाए

चंडीगढ़   : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल...
article-image
पंजाब

मोरांवाली में नशा मुक्त भारत अभियान तहत जागरूकता कैंप आयोजित : चमन सिंह ने पंजाब के युवाओं को नशे के जंजाल में फंसने से बचने के लिए किया प्रेरित

गढ़शंकर, 23 नवम्बर: रेड क्रॉस नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र नवांशहर द्वारा गांव मोरांवाली के गुरुद्वारा साहिब में नशा मुक्त भारत अभियान तहत जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

बाढ़ के मद्देनज़र 24 घंटे ठीकरी पहरा और निगरानी ड्यूटी निभाने के आदेश जारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने होशियारपुर के गाँवों और कस्बों में गश्त अधिनियम 1918 की धारा 3 (1) के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि...
article-image
पंजाब

पंजाब और राजस्थान में बारिश का अलर्ट : मौसम में बदलाव की संभावना

चंडीगढ़ – गर्मी का मौसम समाप्त होने को है और सर्दी का आगमन नजदीक है। इस बीच, पंजाब में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अक्टूबर से राज्य में...
Translate »
error: Content is protected !!