26 को संयुक्त किसान मोर्चा गढ़शंकर में निकालेगा मोटरसाइकिल मार्च

by

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा आज जियो कार्यालय समक्ष मा. बलवंत राम की अध्यक्षता में धरना दिया। आज के धरने को शिंगारा राम भज्जल, अच्छर सिंह बिल्ड़ों व अन्य नेताओं ने संबोधित करते दिल्ली की पुलिस द्वारा ट्रैक्टर परेड की मंजूरी मिलना सरकार के किसान मोर्चे आगे घुटने टेकना बताया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर परेड बिलकुल शांतमयी ढंग से होगी यदि किसी शरारकी तत्व ने शरारत की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके उन्होंने ऐलान किया कि 26 जनवरी को गढ़शंकर में बस अड्डे में स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक से बाबा गुरदित्त सिंह पार्क तक मोटरसाइकिल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने सभी साथियों को सुबह 11 बजे अपने वाहन साथ लेकर पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर अजीत सिंह गोलियां, सरबजीत सिंह, अवतार सिंह, राम लाल, गुरमुख सिंह, राम सिंह व अन्य हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड रमन जीत को लाया जा रहा भारत, हांगकांग में हुआ था गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमन जीत सिंह उर्फ रोमी को भारत वापस लाया जा रहा है। 22 अगस्त को शाम 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर...
article-image
पंजाब

झूठी शोहरत छोड़कर लोगों की भलाई के लिए काम करे, पंजाब सरकार : कामरेड कलभूषन कुमार

गढ़शंकर, 26 नंवबर : रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (RMPI) की गढ़शंकर इकाई की एक विशेष बैठक कामरेड कुलभूषण कुमार की अध्यक्षता में ग्राम महिंदवानी में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिला नेता...
article-image
पंजाब

15 दिन साथ रहने के बाद : सहमति से तलाक के लिए आवेदन करने वाले जोड़े की याचिका को हाईकोर्ट ने किया मंजूर

चंडीगढ़ :  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बेहद अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अपवाद की पस्थितियों में विवाह के एक वर्ष बाद ही तलाक के लिए याचिका दाखिल करने की अनिवार्य शर्त...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 21 जनवरी  को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 17 जनवरी: 10वें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 21 जनवरी रविवार को होशियारपुर सहित पंजाब में अपने सभी 5 अस्पतालों में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। हेल्थ...
Translate »
error: Content is protected !!