26 जनवरी को चंबा में होगा एक दिवसीय ईट राइट मेले : मुकेश रेपसवाल

by

खा, सही खान-पान के जरिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में आगामी 26 जनवरी को एक दिवसीय ईट राइट मेले का आयोजन किया जाएगा, इस आयोजन का उद्देश्य जिला में आम जनमानस को सही खान-पान के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने बारे जागरूक करना है। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इस आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सही खानपान के विषय में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 26 जनवरी के दिन चौगान नंबर-1 में आयोजित किया जा रहे ईट राइट मेले में सही खान-पान के संबंध में नागरिकों को शिक्षित व जागरूक किया जाएगा। मेले के दौरान एक विशेष मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की आसान टेस्टिंग करने बारे भी लोगों का ज्ञानवर्धन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इससे पूर्व 26 मार्च 2022 को जिला मुख्यालय चंबा में इस प्रकार का आयोजन किया जा चुका है जबकि इस वित्त वर्ष के दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक विंग द्वारा हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला, सिरमौर तथा चंबा में ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस आयोजन के दौरान सही खानपान के अलावा सही जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ वरिष्ठ नागरिकों (पुरुष और महिला) के लिए वाकथॉन, जूनियर, सीनियर वर्ग के लिए साइकिल रेस आयोजित की जाएगी। यही नहीं आयोजन को और अधिक आकर्षक व मनोरंजक तथा ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक गतिविधियां, शेफ प्रतियोगिता, हेल्दी खाने की आदतों पर एक स्किट, मुसाधा गायन, स्थानीय लोकगीत, डांस, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर कॉम्पिटिशन, आंगनबाड़ी-आशा वर्कर के बीच रस्साकशी तथा बेस्ट स्टॉल इत्यादि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार करवाए जमा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग

शिमला  ;  हिमाचल प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार जमा करवा दिए हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया है कि निर्वाचन विभाग प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जियो टैगिंग आपदा से क्षतिग्रस्त घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर की जाए–अनिरुद्ध सिंह

मनरेगा के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6984 कार्यों के लिए विशेष सेल्फ अनुमोदित 83 करोड़ 50 लाख की राशि होगी व्यय स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए बनेंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागेश्वर मनकोटिया ने मुख्यमंत्री सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष में 77,000 रुपये का चेक किया भेंट

एएम नाथ। शिमला : टंडन क्लब, कांगड़ा के महासचिव नागेश्वर मनकोटिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष में 77,000 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य में...
Translate »
error: Content is protected !!