26 साल तक के छात्र चुनाव लड़ सकते : पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे संबंधित कालेजों में स्टूडेंट संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को

by

चंडीगढ़, 11 अक्तूबर : पंजाब यूनिवर्सिटी तथा इस वर्ष संबंधित कालेजों में विद्यार्थी संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को होंगे। सोमवार को विद्यार्थी संगठन चुनावों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन से अंतिम मंजूरी मिल गई है। विद्यार्थी यूनियन के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अक्तूबर से आरंभ होगी। पीयू मैनेजमैंट ने विद्यार्थियों को नामांकन दाखिल करने के लिए 10वीं तथा हायर सैकेंडरी के असल प्रमाणपत्र अपने साथ रखने के लिए कहा है ताकि विद्यार्थियों की जन्म-तिथि आदि सत्यापित हो सके। पिछले काफी समय से पंजाब यूनिवर्सिटी तथा कालेजों के छात्र संगठनों ने विद्यार्थी यूनियन चुनावों के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। अब विद्यार्थी संगठनों के पास चुनाव लडऩे के लिए सिर्फ 7 दिन बचे हैं। पी.यू. ने कोविड-19 के कारण कैंपस में 2 साल से चुनाव न होने के कारण विद्यार्थी को चुनाव लडऩे के लिए दो साल की एक बार की छूट दी है। पहले 24 साल तक के विद्यार्थी चुनाव लड़ सकते थे पर इस बार सेशन 2022-23 के लिए 26 साल तक के विद्यार्थी भी चुनाव लड़ सकेंगे।
चुनावी कार्यक्रम : –
12 अक्तूबर 9.30 से 10.30 बजे नामाकन भरे जाएंगे, 10.35 मिनट पर स्क्रूटनिंग होगी,12 बजे उम्मीदवारों की सूची जारी होगी, 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एतराज फाइल होंगे। 2.30 बजे एतराज डीएसडब्ल्यू कार्यालय जाएंगे।
13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे स्वीकृति उम्मीदवारों की सूची, 10.30 से दोपहर 12 बजे नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे, 12.30 बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में अंतिम सूची। 2.30 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।
18 अक्तूबर : 12 बजे मतदान होगा, दो बजे जिमनेजियम हाल में होगी वोटों की गिनती और गिनती के बाद चुनाव का नतीजा होगा घोषित।
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश :-
विद्यार्थी यूनियन के चुनावों के ऐलान के साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन ने भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी संगठनों को चुनाव लडऩा होगा।
यह है हिदायतें
बाहरी लोगो को कैंपस में आने की मंजूरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथही विद्यार्थियों को कैंपस में किसी भी तरह के हथियार या लाठियां लेकर आने की भी मनाही है।
पी.यू. में यदि किसी किस्म की हिंसा होती है तो पीयू ही जिम्मेदार होगा। विद्यार्थियों को लिंगदोह कमेटी द्वारा बनाए नियमों का पालना होगा। कैंपस में आने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ पहचान पत्र लाना होगा। विद्यार्थियों के शिनाख्ती कार्डों की जांच की जाए।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सुरक्षा अमले का खास ख्याल रखना होगा। कैंपस में आने वाले सभी वाहनों के स्टीकर होने जरुरी हैं। विद्यार्थियों द्वारा टैंट लगाने का ध्यान रखा जाए ताकि कोई आपस में लड़ न सके। टैंटों पर सिर्फ 25 कुर्सियों की मंजूरी होगी।
विद्यार्थियों को यात्राओं पर ले जाने की आज्ञा नहीं है। साथ ही लड़कियों को होस्टलों में लगे पैनलों में चुनाव प्रचार न किया जाए न ही विद्यार्थी यूनियन द्वारा बड़े स्तर पर वहां जाकर चुनाव प्रचार किया जाए। पुलिस तथा चंडीगढ़ प्रशासन के बिना विद्यार्थी यूनियन कोई रैली न निकाले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा की बेरहमी से हत्या – सोनम की तलाश अभी भी जारी : हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े के साथ क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

दौर/शिलांग: इंदौर के मेघालय में हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी के लापता होने की घटना ने भयावह मोड़ ले लिया है. मेघालय पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती छुपाती थी चिट्टा : पंजाब से सरगना भेजता था लोकेशन : आरोपी पंजाब के अमृतसर से ग्रिफ्तार, 2 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद

एएम नाथ । शिमला :  थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा बरामदगी के दर्ज एक मामले में पुलिस ने एक  अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। अंतर्राज्यीय नैटवर्क अत्याधुनिक लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न तो मोदी और न ही अमित शाह बचा पाएंगे….कांग्रेस की सरकार में असम के CM जेल में होंग…. CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को क्यों दिखाया ठेंगा

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही। कांग्रेस नेता गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री चोटिल : सिर पर पांच टांके लगे, घर पर टहलते समय फिसलकर गिरने से हुए चोटिल

शिमला :उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शाम को घर पर टहलते रहे थे तो अचानक फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, वहां पांच टांके लगाने पड़े...
Translate »
error: Content is protected !!