260 ग्राम नशीले पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 21 सितम्बर: जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देशानुसार व सरबजीत सिंह बाहिया एस.पी. (इंवैसटीगेशन) तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा एक युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने जानकारी देते बताया कि सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार की पुलिस पार्टी ने रावलपिंडी नहर पुल पर गश्त दौरान एक नौजवान को शक होने पर काबू करके तलाशी ली तो उससे 260 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कथित दोषी की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी मल्लपुर अड़कां जिला शहीद भगत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर अपराधिक धारा 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। दोषी खिलाफ पहले भी थाना सदर नवांशहर में एक मामला दर्ज है। एसएचओ जयपाल ने बताया कि दोषी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी कि वह नशीला पदार्थ किससे खरीदता है और आगे किन-किन को बेचता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों के सामने पीती थी सिगरेट महिला टीचर , सस्पेंड : पढ़ाई के दौरान करती थी तंत्र-मंत्र और बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी

लुधियाना । सरकारी प्राइमरी स्कूल भूखड़ी कलां की ईटीटी अध्यापिका कमलजीत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। अध्यापिका के खिलाफ प्राप्त हुई शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय एलीमेंट्री से हासिल रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

पंजाब में स्कूलों में 30 अगस्त तक छुटियां : भारी बारिश के चलते सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट

चंडीगढ़ :  लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया है। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ : शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित भदसाली। हमीरपुर : 20 अगस्त हमीरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 16 वर्षीय छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह...
Translate »
error: Content is protected !!