265 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार : आरोपी से सोने की चैनी, जोड़ा सोने के टॉप्स, चांदी की चेन व अंगूठी बरामद,नशे की पूर्ति के लिए चोरियां करने वाला

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 265 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एसआई रविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रावलपिंडी के पास नहर के पुल पर एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 265 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ और उक्त की पहचान सुमीत कुमार पुत्र अवतार सिंह निवासी वार्ड नं 2 गढ़शंकर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि सुमीत कुमार के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुमीत कुमार ने स्वीकार किया कि वह नशे के पूर्ति के लिए चोरियां भी करता रहा है और उसने 29 अक्टूबर को वार्ड नं 2 गढ़शंकर में घर के अंदर दाखिल हो कर सोने, चांदी के गहने व नकदी चोरी की थी जिसपर 1 नवंबर को थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सुरिंदर कुमार पुत्र बख्सी राम के बयान पर दर्ज किया गया था जिसमे पुलिस ने आरोपी से एक सोने की चैनी, एक जोड़ा सोने के टॉप्स, एक चांदी की चेन व एक अंगूठी बरामद की गई है। एसएचओ गढ़शंकर करनैल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी का अदालत से रिमांड लेकर और पूछताछ की जाएगी इससे शहर में हुई चोरी की घटनाओं को हल नहीं है सहायता होगी और यह भी पता किया जाएगा कि आरोपी नशा किस्से खरीद करता था|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Youth Must play an important

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 31 :    A seminar on ‘Role of Youth in Sustainable Development’ was organized by the renowned NGO A4C of Dasua under the chairmanship of Ms. Komal Mittal, Hon’ble DC Hoshiarpur at...
article-image
पंजाब

भाजपा और आप में कोई फर्क नहीं -सरवन सिंह पंधेर बोले : पंजाब के मंत्री धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे किसान

किसान पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जो किया,...
article-image
पंजाब , समाचार

सुनील जाखड़ खो चुके हैं अपना मानसिक संतुलन : एडवोकेट पंकज कृपाल

गढ़शंकर।  एडवोकेट पंकज कृपाल ने बातचीत करते हुए दलितों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सीनियर नेता सुनील जाखड़ के प्रति रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसी साजिश के तहत सीनियर नेता...
article-image
पंजाब

नेचर फैस्ट होशियारपुर-2025 : संस्कृति व पर्यटन मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद करेंगे फैस्ट का उद्घाटन – स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी अलाप सिकंदर बांधेंगे समां

21 से 25 फरवरी तक लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित अलग-अलग स्थानों पर होंगे इवेंट लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम में हस्त कला, शिल्पकला, फूड स्टाल, सैल्फ हैल्प ग्रुपों के स्टाल, झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!