डीसी-एसपी ने शहरी निकायों में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण|

by

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा व पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने जिला ऊना में शहरी निकायों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 1, टाहलीवाल के वार्ड नंबर 1, 4 व 5, गगरेट के वार्ड नंबर 2, 3 व 4, दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर 1, 2 व 7, नगर परिषद ऊना के वार्ड नंबर 8, 9, 10 के साथ-साथ मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 व 9 में मतदान केंद्रों की जांच की और वहां उपस्थित पोलिंग स्टाफ के साथ बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधीश राघव शर्मा ने पोलिंग स्टाफ को मतदाताओं से कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता मास्क पहन कर आएं तथा उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सैनिटाइज करने व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था को भी जांचा। इसके उपरांत उन्होंने मतगणना केंद्रों में तैयारियों की भी समीक्षा की।

उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना के 6 शहरी निकायों के 48 वार्डों में मतदान के लिए 51 बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, एसडीएम गगरेट विनय मोदी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षों में सामजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 मामले स्वीकृत: मुख्यमंत्री सुक्खू

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत निधि जारी करने के निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी : एमए संस्कृत के पेपर में डाल दिए दूसरे विषय के सवाल : प्रश्न पत्र देख चकराया माथा

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को करवाई एमए संस्कृत के पहले सत्र की परीक्षा में आए प्रश्नपत्र को देखकर छात्र दंग रह गए। परीक्षार्थियों का दावा है कि प्रश्नपत्र में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन पिस्तौल, 19 रौंद व एक स्कारपियो बरामद : पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य हथियार व कार सहित होशियारपुर पुलिस ने किया काबू

डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वपन शर्मा व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 09 जुलाई: होशियारपुर में पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025

जिला चंबा में अस्थाई रूप से रहने वाले बिहार निवासी ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी एएम नाथ। चम्बा :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!