27 तारीख को बंद को लेकर शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन की बैठक

by

गढ़शंकर: शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को जारी भारत बंद के आह्वान के संबंध में एडवोकेट जसबीर सिंह राय की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक बैठक की जिसमें विभिन्न गांवों के किसानों को लामबंद किया गया। बैठक दौरान किसानों के लिए लंगर प्रबंध व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर किसान नेता डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, जसवंत सिंह भट्टल, सतनाम सिंह बोड़ा आदि ने कहा कि पास किए तीनों काले कृषि कानून देश के हर वर्ग के लिए घातक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए किसान मजदूर और सभी वर्गों के लोग आगे आएं। उन्होंने कहा कि चक्का जाम 27 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंगा चौक गढ़शंकर में किया जाएगा, जिसमें ढाड़ी जत्थों के अलावा विभिन्न वक्ता किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर परमजीत सिंह बारापुर, अमरजीत सिंह सरपंच सिंबली, निर्मल सिंह बोड़ा, सज्जन सिंह धमाई, सरदार सिंह, बहादुर सिंह खानपुर, लाल सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार एक्शन में!… कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर

चंडीगढ़ । पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब की मान सरकार एक्शन मोड में है। जहां, पंजाब सरकार ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की। 6 मई के आदेश को बताया ग़लत।साथ ही सरकार...
article-image
पंजाब

प्रीगैबलिन कैप्सूल की बिना प्रिस्क्रिप्शन के बिक्री पर रोक लगाने के आदेश किए जारी : बिना लाइसेंस के रखने, मंजूरशुदा मात्रा से अधिक रखने व बेचने पर भी रहेगी पाबंदी

होशियारपुर, 02 सितंबर :   जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में प्रीगैबलिन कैप्सूल को बिना लाइसेंस के...
article-image
पंजाब , समाचार

मान की रिश्वत पर चोट : कोई रिश्वत मागें मना मत करना आडियो या बीडीओ रिकार्ड कर भेज देना: मुख्यमंत्री मान

शहीद भगत सिंह की बरसी पर तेईस मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे अपना बाट्ऐप नंबर जारी चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पहला कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान...
Translate »
error: Content is protected !!