27 नवंबर के बाद विदेश से लौटे 271 यात्री, अब तक कोई नहीं निकला पॉजीटिवः डीसी

by

जिला ऊना में कोविड-19 वायरस की स्थिति पर डीसी ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
ऊना, 22 दिसंबरः कोविड-19 वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के बाद जिला ऊना में विदेश से लौटे यात्रियों की निरंतर टेस्टिंग की जा रही है। 27 नवंबर से 21 दिसंबर तक जिला ऊना में 271 यात्री लौटे हैं, जिनकी तय मापदंडों के मुताबिक जांच की जा रही है। अब तक 135 व्यक्तियों के टेस्ट किए गए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी व्यक्ति कोविड-19 पॉजीटिव नहीं पाया गया है तथा 21 दिसंबर को भी 17 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं।
यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज कोविड-19 वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के लिए सुखद बात है कि अब तक विदेश से लौटा कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव नहीं पाया गया है। अगर कोई व्यक्ति कोविड पॉजीटिव पाया जाता है, तो इसके बाद ही ओमीक्रोन वेरिएंट के लिए उस व्यक्ति की जांच की जाएगी। राघव शर्मा ने विदेश से लौट रहे सभी व्यक्तियों से घर पर आइसोलेट होने की अपील करते हुए कहा कि वह जिला ऊना में वापसी की जानकारी अपने पंचायत प्रधान, आंगनबाड़ी या आशा कार्यकर्ता को दें, ताकि समय पर उनकी जांच की जा सके।
जिलाधीश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटे व्यक्ति के दो टेस्ट कर रहा है। पहला वापसी के तुरंत बाद और पहले टेस्ट के आठ दिन के बाद दूसरा टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग न करने वाले व्यक्तियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग संबंधित एसडीएम को दे, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में कोविड-19 वायरस के अब 61 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 48 होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इन मरीजों की निरंतर निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि विशेषज्ञ संक्रमण फिर से तेज़ होने की चेतावनी दे रहे हैं, ऐसे में सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। उपायुक्त ने पालकवाह में बन रही आरटी-पीसीआर लैब को 5 जनवरी तक शुरू करने को कहा। बैठक में एसडीएम डॉ. निधि पटेल, विशाल शर्मा, विनय मोदी, विकास शर्मा, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा तथा डॉ. अजय अत्री शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला पंचायत विकास समिति की बैठक आयोजित : एडीसी मंडी निवेदिता नेगी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रही

मंडी, 22 सितम्बर। जिला पंचायत विकास योजना समिति की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने की। अगले वित्त वर्ष के लिए जिला परिषद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल घुमारवीं और सीएचसी भराड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक: सुविधाओं के विस्तार के लिए एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव स्वीकृत

मंत्री राजेश धर्मानी बोले राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रोहित भदसाली।  घुमारवीं, 21 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे – डॉ लाल सिंह

ऊना, 6 अगस्त: नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के प्रमुख भाग के रूप में देश के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित : पुलिस मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस: एडीसी

धर्मशाला, 11 जनवरी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की...
Translate »
error: Content is protected !!