27 को चकमोह में सुनीं जाएंगी दूरसंचार और मोबाइल उपभोक्ताओं की समस्याएं

by

हमीरपुर 22 सितंबर। मोबाइल, दूरसंचार व प्रसारण से संबंधित आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्राई द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद 27 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकमोह में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
इस कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह के अलावा बीएसएनएल, भारती एयरटेल, जियो और वोडा-आइडिया जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि इस जागरुकता कार्यक्रम में दूरसंचार से संबंधित जनसमस्याएं सुनीं जाएंगी तथा इनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। जिला नियंत्रक ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 महीने पहले ही पता चल जाती है पशुओं की बीमारी – ऊना जिले में है एक ऐसा अस्पताल ( पशु चिकित्सालय ललड़ी)

पशुधन के लिए इलास्टोग्राफी की सुविधा, बीमारियों का आधुनिक तरीके से होता है इलाज रोहित भदसाली। ऊना, 21 अगस्त. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ऐसा आधुनिक अस्पताल है जहां पशुओं की बीमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 25 जनवरी : चुनाव कमिशन भारत की हिदायतों अनुसार डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में 14वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इस मौके छात्रों को लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे स्वचालित वर्षा मापक यंत्र : विकास खंड स्तर पर स्थापित किए जाएंगे स्वचालित मौसम केंद्र – डॉ कुलदीप धीमान

चंबा, 13 दिसंबर :  मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए विकास खंड स्तर पर स्वचालित मौसम मापक केंद्र और पंचायत स्तर पर स्वचालित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
Translate »
error: Content is protected !!