पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे स्वचालित वर्षा मापक यंत्र : विकास खंड स्तर पर स्थापित किए जाएंगे स्वचालित मौसम केंद्र – डॉ कुलदीप धीमान

by
चंबा, 13 दिसंबर :  मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए विकास खंड स्तर पर स्वचालित मौसम मापक केंद्र और पंचायत स्तर पर स्वचालित वर्षा मापक यंत्र स्थापित किए जाएंगे I इन केन्द्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर किसानों को फसल बीमा का क्लेम निर्धारित करने में सुविधा होगी I
यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि यह स्वचालित वर्षा मापक यंत्र और स्वचालित मौसम मापक केंद्र स्थापित करने के उचित स्थान चयनित किए जाएंगे जिसके लिए सभी विकास खंड के कृषि अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सम्बंधित लोगों की सहमति से वर्षा या मौसम मापक यंत्र या तो पंचायत या किसी भी विभाग या स्कूल की जमीन में स्थापित किया जा सकता है I यदि स्कूल के अध्यापक स्कूल की जमीन में इन यंत्रों को लगाने की अनुमति देते हैं तो उस स्कूल के अध्यापक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी समय समय पर इस यंत्र की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दे पाएंगे I खंड स्तर पर मौसम मापक यंत्र लगाने के लिए 7×7 वर्ग मीटर भूमि और पंचायत स्तर पर वर्षा मापक यंत्र लगाने के लिए 6×5 वर्ग मीटर भूमि आवश्यकता होगी I यह यंत्र लगाने के बाद इस जमीन के चारों ओर बाड़ लगा दिया जाएगा ताकि जंगली जानवर या बेसहरा पशु इसमें कोई नुक्सान न करें I
उन्होंने यह भी बताया कि मौसम मापक यंत्र या वर्षा मापक यंत्र लगाने के लिए कोई भी संस्था सम्बंधित विकास खंड के कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते है I इसके लिए वह कृषि अधिकारी के मोबाइल में प्रार्थना पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेज सकते है I
उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र विकासखंड भटियात में डॉ सनी पटियाल के दूरभाष नंबर 8580490151, चंबा में डॉ शिवानी राणा के दूरभाष नंबर 7807917072, सलूणी डॉ रविन्द्र कुमार के दूरभाष नंबर 8219003295, तीसा में डॉ राजीव मन्हास के दूरभाष 8219802868, मैहला में ज्ञान चंद के दूरभाष 8580434496 जबकि भरमौर में डॉ करतार सिंह के दूरभाष नंबर 9816190433 तथा पांगी में डॉ नरेश नायक के दूरभाष नंबर 9459663676 पर भेज सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने किसानों से खरीदी 2123 क्विंटल गेहूं, 1.31 करोड़ रुपये किसानों के खातों में हस्तातंरित

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने व उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 हज़ार उपभोक्ताओं को होगा लाभ जगह का चयन होने के बाद गगरेट क्षेत्र में लगेगा 33 केवी सब-स्टेशन: चौधरी

ऊना, 30 सितंबर: बहुउद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत मुबारिकपुर में गगरेट के विधायक राकेश ठाकुर की उपस्थिति में विद्युत उप मंडल कार्यालय का लोकार्पण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में हर वार्ड में ओवरहैड पेयजल टैंक के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत – राजिन्द्र गर्ग

2.40 करोड़ से निर्मित होगी घुमारवीं पुराना पुल से मेला मैदान तक की सम्पर्क सड़क बिलासपुर : – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में 1 करोड़ 20...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!