2760 बीयर की बोतलें बरामद :पुलिस ने अवैध बीयर सहित ट्रक को जब्त, चालक गिरफ्तार

by

कुल्लू: कुल्लू के बजौरा के पास फोरलेन सड़क पर पंजाब से कुल्लू आ रहे एक ट्रक से पुलिस ने अवैध बीयर का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने अवैध बीयर सहित ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम क्षेत्र में नाकाबंदी व गश्त पर थी। इस दौरान मंडी की तरफ से एक ट्रक आया।

पुलिस ने जब ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेरकर ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से बीयर बरामद हुई। पुलिस ने जब ट्रक चालक से कागजात मांगे तो उसके पास कागजात नहीं थे। पुलिस ने अवैध बीयर सहित ट्रक को जब्त कर लिया।

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बजौरा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक नंबर पीबी 03बीएस 1683 से बीयर ब्रांड थंडर बोल्ट की 1800 बोतलें और बीयर ब्रांड टुबॉर्ग की 960 बोतलें यानी कुल 2760 बोतलें बीयर की बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि इस संबंध में चालक बलविंदर सिंह निवासी शालूवाल तहसील नाभा जिला पटियाला पंजाब के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पाँगी–भरमौर की समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. जनक राज का लोकतांत्रिक विरोध, सरकार से सुनवाई की उम्मीद

एएम नाथ। चम्बा : पाँगी–भरमौर क्षेत्र की जनता द्वारा चुने गए विधायक डॉ. जनक राज ने एक बार फिर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है कांग्रेस, हिमाचल सरकार’ : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने 5 महीने से अपने हिस्से की दिहाड़ी का भुगतान भी नहीं किया भगवान राम के नाम से चिढ़ की वजह विबी- जी राम जी का विरोध कर रही है कांग्रेस विबी-...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ से अत्याधुनिक मशीनें लगाएगी सरकार……300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की होगी भर्ती सुक्खू

हमीरपुर में इसी सत्र से शुरू होगा अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज एएम नाथ।  हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता- DC मनमोहन शर्मा

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित सोलन  : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!