28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

by

एएम नाथ। चंबा, 18 फरवरी : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन) करवाना अनिवार्य किया गया है, ताकि वे बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत कामगार आगामी 28 फरवरी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन अवश्य पूर्ण करवा लें।
उन्होंने कहा कि यह सत्यापन प्रक्रिया बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी न करवाने की स्थिति में भविष्य में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
जिला कार्यालय ने सभी पंजीकृत कामगारों से अपील की है कि वे समय रहते अपना आधार सत्यापन करवाकर लाभ सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

25 वर्षीय युवक मौत : ट्रेक्टर ट्राली के पलटने ट्रेक्टर चालक की टायरों के नीचे आने से मौत हुई

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत के निकट देर रात करीब दो वजे ट्रेक्टर ट्राली के पलटने ट्रेक्टर चालक की ट्रेक्टर ट्राली के टायरों के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

“किन्नर कैलाश” यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत, 800 से ज्यादा रेस्क्यू, अभियान जारी

एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला की दुर्गम किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक दुःखद हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बीते सोमवार देर शाम यात्रा मार्ग पर स्थित गुफा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के जेल से बाहर आकर चुनाव में प्रचार करने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी – प्रशांत किशोर(पीके)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आकर लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से भारतीय जनता पार्टी  को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मौसम का कहर, पांगी में तीन जगह बादल फटे : फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

एएम नाथ। चंबा/मनाली : हिमाचल प्रदेश में मौसम कड़े तेवर दिखा रहा है। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में सोमवार को तीन जगह बादल फटे। हिलु, उदीन और थांदल क्षेत्रों में बादल फटने...
Translate »
error: Content is protected !!