28 दिन में आठवां धमाका – वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर ब्लास्ट

by
गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर के थाना कलानौर में बीते 48 घंटों में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। चौकी बख्शीवाल पर हुए हमले के बाद शुक्रवार देर शाम को बंद पुलिस चौकी वडाला बांगर में धमाका हुआ। धमाके से आसपास के घरों के लोग सहम गए।   धमाका इतना जबरदस्त था कि चौकी में लगे दरवाजे के शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि इस चौकी को पुलिस कर्मचारियों की कमी के चलते बंद कर दिया गया था। वहीं सूत्रों के अनुसार वडाला बांगर में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रात को हुए धमाके के बाद फिलहाल पुलिस चौकी में फोरेंसिक जांच चल रही है। पुलिस ने चौकी बख्शीवाल में हुए हमले के मामले में अज्ञात लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 324(4) व विस्फोटक अधिनियम 4,5 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
                          जानकारी के अनुसार वडाला बांगर की चौकी में रात को धमाके से लोग दहल गए। लोग डर के घरों से बाहर निकले तो पता चला कि पुलिस थाने से आवाज आई है। इसके बाद यहां रात भर पुलिस की गाड़ियों के सायरन बजते रहे। गुरदासपुर में दूसरी बार पुलिस चौकी में धमाका हुआ है। बढ़ती वारदातों से राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते दिख रहे है। पुलिस की कोशिशों के बावजूद लगातार हमले चिंता का विषय बन रहे हैं। इन सभी हमलों में सिर्फ पंजाब पुलिस को ही टारगेट किया जा रहा है। हालाकि यहां यह भी गौर रहे कि इन हमलों में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है और निशाना बंद चौकियों को ही बनाया जा रहा है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।  घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी हरीश दायमा ने कहा कि स्थानीय लोगों ने डीएसपी और कंट्रोल रुम पर काल करके हमले संबंधी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। देखा गया कि शीशे का दरवाजा टूटा हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन, नालागढ़, मोहाल और रोहड़ू में स्थापित होंगे नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र : पशुपालकों को मोबाइल पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए मिल्कफैड तैयार कर रहा है नवीन प्रणाली

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने नाहन, नालागढ़, मोहाल एवं रोहड़ू में नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र, जिला हमीरपुर के जलाड़ी में दूध शीतलन केंद्र और जिला ऊना के झलेड़ा में बल्क मिल्क कूलर...
article-image
दिल्ली , पंजाब

स्मार्ट हवेली’ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…पंजाब और UP से लाई गई थीं 20 से 23 साल की लड़कियां

 ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. होटल ‘स्मार्ट हवेली इन’ में शनिवार देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक...
article-image
पंजाब

Grand Announcement of Dates for 2100

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May : 11International President of Juna Akhara, Mahant Prem Giri Ji Maharaj, formally announced today that the 2100-Kundi Ati Rudra Mahayagya will commence on February 26, 2027, in the premises of Shri Siddheshwar...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED का छापा असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के घर : रिश्वतखोरी और राजनीतिक सरंक्षण का लगा है आरोप

एएम नाथ । चंडीगढ़/ धर्मशाला   : ED ने 22 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश,हरियाणा और पंजाब में पांच जगहों पर छापेमारी की. ये छापे न‍िशांत सरीन, उनके ससुर रमेश कुमार गुप्ता और उनकी करीबी...
Translate »
error: Content is protected !!