28.12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, सीमा पार से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़

by

चंडीगढ़, 24 मई । पंजाब पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उनके पास से 28.12 किलोग्राम हेरोइन के साथ 9.5 लाख रुपए भी बरामद किए।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बगीचा सिंह और भूपिंदर सिंह के रूप में की गई है। दोनों गुरु हर सहाय के बोगी वाला गांव के निवासी हैं। जबकि, छिंदर पाल सिंह उर्फ रिंकू और साजन नामक आरोपियों को भी पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने हेरोइन की भारी खेप बरामद करने के अलावा, उनकी कार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वे नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल के विदेशी तस्करों और हैंडलरों से संबंध थे, जिन्होंने कथित तौर पर आरोपियों को नशीले पदार्थ की खेप को बरामद करने और आगे तस्करों को देने के निर्देश दिए थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले का पता लगाने और पूरे सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशनल डिटेल्स शेयर करते हुए असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (फिरोजपुर) गुरसेवक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले संदिग्ध बगीचा सिंह, भूपिंदर सिंह, साजन और छिंदर पाल द्वारा सीमा पार से हेरोइन की खेप बरामद करने की सूचना मिली थी।

आगे मिली जानकारी से पता चला कि अपने ऑपरेटरों के निर्देश पर वे खेप को किसी अन्य पार्टी तक पहुंचा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर जिले के गुरु हर सहाय इलाके में संदिग्धों को रोका और उनके पास से 28.12 किलोग्राम हेरोइन और 9.5 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की।

उन्होंने कहा कि एजेंटों को उनके आकाओं द्वारा भारी भरकम रकम वापस करने का वादा किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

फाजिल्का के एक पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

हमने बमों की आवाजें सुनी हैं – सीएम मान ने कभी गोली की आवाज नहीं सुनी : बाजवा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि अगर जिंदा रहे तो वह अपनी तैयारी कर लें…

चंडीगढ़ : नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी हैं कि जिंदा रहा तो तैयारी पक्की। यानी कांग्रेस की सरकार आने पर मान अपनी तैयारी कर लें। पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

सुभाष चंद्र पदोन्नति होकर इंस्पेक्टर बने एस एस पी संदीप कुमार मलिक ने लगाया रैंक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एस एस पी होशियारपुर कार्यालय में रीडर एस एस पी होशियारपुर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने इस अवसर पर उन्हें इंस्पेक्टर रैंक संदीप कुमार मलिक एस एस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर...
पंजाब

इस मसले को लेकर कांग्रसी पार्षद एडवोकेट परमजीत पम्मा के इतने बड़े खुलासे से कुछ विरोधियों की रीजनीति पड़ी खतरें में? कांग्रेस और आरोप लगाने वालों में जो झूठा पाया गया शहर वासी असलीयत जान उसका कर सकते हैं विरोध?

हाईबे पर लग रहें पेवरों को लेकर पार्षद एडवोकेट पम्मा ने विरोधियों को लिया आड़े हाथों और जन हित कार्यो का विरोध करने के लगाए आरोप विरोधी अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए जन...
Translate »
error: Content is protected !!