28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार : लुधियाना के 2 युवक

by

बिलासपुर : पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला किया गया है।.  जानकारी के अनुसार, जिले की विशेष जांच टीम ने आरटीओ बैरियर गरामोड़ा के पास नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पंजाब की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। कार में चालक सहित तीन व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो वे घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली। उसके बाद पुलिस ने कार की जांच शुरू की। इस दौरान कार के डैशबोर्ड के अंदर से 28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों में दो पंजाब के जिला लुधियाना के गांव नगर लोहारा का मनिंद्र जीत सिंह और राहुल है, वहीं तीसरे आरोपी हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की तहसील सुंदरनगर, डाकघर डैहर, गांव अलसु के ललित कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धरेचस्कूल में शिक्षा संवाद का आयोजन : कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में करवाया गया अवगत

एएम नाथ। शिमला :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरेच में शुक्रवार को प्रधानाचार्य श्री अश्वनी ठाकुर की अध्यक्षता में विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब : पंचायत चुनाव की हुई घोषणा, 15 अक्टूबर को वोटिंग, यह है पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़. पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया है. पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे. इसी दिन नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा. पंजाब के...
article-image
पंजाब

रशपाल सिंह का क़ातिल हो सकता उसका रिश्तेदार : सूत्रों के मुताबिक पुलिस पहुंच चुकी आरोपी तक लेकिन अभी खुलासा करने को तैयार नहीं

गढ़शंकर, 23 जून : थाना माहिलपुर के गांव गोंदपुर में 21 जून को हुए 60 वर्षीय रशपाल सिंह कत्ल के मामले को पुलिस आरोपी तक पहुंच चुकी है, पुलिस सूत्रों की माने तो हत्यारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिख समुदाय भड़का : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ

ऊना :   सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में सिख समुदाय में गुस्सा है। बुधवार को विभिन्न सिख संगठनों ने शिरोमणि...
Translate »
error: Content is protected !!