रशपाल सिंह का क़ातिल हो सकता उसका रिश्तेदार : सूत्रों के मुताबिक पुलिस पहुंच चुकी आरोपी तक लेकिन अभी खुलासा करने को तैयार नहीं

by

गढ़शंकर, 23 जून : थाना माहिलपुर के गांव गोंदपुर में 21 जून को हुए 60 वर्षीय रशपाल सिंह कत्ल के मामले को पुलिस आरोपी तक पहुंच चुकी है, पुलिस सूत्रों की माने तो हत्यारा मृतक रशपाल सिंह का नजदीकी रिश्तेदार हो सकता  है जबकि पुलिस अभी तक इसका खुलासा करने को तैयार नहीं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट बताने की बजाए उन्होंने जांच की जा रही है कह कर पल्ला झाड़ लिया। गौरतलब है कि इस हत्याकांड का उस वक्त पता चला था जब मृतक को चाय रोटी देने गई उसकी पड़ोसी प्रीति ने घर मे हुए इस कत्ल और लूट की जानकारी मृतक के पुत्र मनप्रीत सिंह वासी गोंदपुर को दी थी। मनप्रीत सिंह अपने परिवार व बुआ के साथ गाड़ी में धार्मिक स्थल पर गया था और अपने पड़ोसी को घर मे उपस्थित रशपाल सिंह को चाय व रोटी देने के लिए बोल कर गया था। हत्यारे ने रशपाल सिंह के हाथ पैर पीछे की तहफ़ बांधकर उसके मुँह में कपड़ा ठूस दिया था ताकि वह चिल्ला न सके। इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी मेजर सिंह होशियारपुर, डीएसपी शिवदर्शन सिंह व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोरिसिंक व डॉग स्क्वायड की साथ जांच शुरू की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

खरकां कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह

44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए जवान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पदक व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित होशियारपुर, 19 सितंबर: सहायक प्रशिक्षण केंद्र बीएसएफ, खरकां...
article-image
पंजाब

2027 में दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल : धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल पर मंथन

अकाली दल-वारिस पंजाब दे की तैयारी; धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल पर मंथन, अंतिम फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा तरनतारन । असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अन्य विभागों के कार्यों में लगाई जा रही ड्यूटियों लगाने पर ऑनलाइन काम ठप कर सीटू यूनियन ने किया विरोध : सीडीपीओ ने तुरंत एसडीएम को पत्र लिखकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां न लगाने का किया आग्रह

नवांशहर, 9 जून : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां अन्य विभागों में लगाने के विरोध में आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब (सीटू) द्वारा ऑनलाइन काम ठप कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला...
article-image
पंजाब

पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार : जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाला

जालंधर  : जालंधर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो बच्चों के साथ शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!