28 जनवरी को होगा तुझार में लाला वाले पीर का मेला : मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग

by

पट्टा मेहलोग, 24 जनवरी (तारा) :मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार में लखदाता पीर के मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का अपना ही अलग महत्व है। यह मेला हर वर्ष माघ मास के 15 परविषटे को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

ग्राम पंचायत कैंडोल के प्रधान अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक मेले का आयोजन पिछले लगभग 100 वर्षों से होता आ रहा है। गांव के मध्य लखदाता पीर का बहुत पुराना ऐतिहासिक व सुंदर स्थान है। लोग दूर-दूर से अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर लाला वाले पीर लख दाता के स्थान पर मनौती चढ़ाकर शीश नवाते हैं। यहां की मान्यता है कि जो लोग यहां कोई भी मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है। मेले के दौरान यहां पर पुजारी द्वारा महिलाओं से मनौती अनुसार सात, नौ या ग्यारह बार जंदे (ताले) भी खुलवाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल होता है। कुश्ती दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से नामी पहलवान अपने जौहर दिखाने पहुंचते। सभी पहलवानों को ग्राम पंचायत व मेला समिति द्वारा उचित पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाता है।

फोटोकेप्शन: तुझार स्थित लाला वाले पीर का ऐतिहासिक मंदिर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘एक रिफ्यूजी सांइटिस्ट’ आत्मकथा का किया विमोचन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां जिला सोलन के डॉ. एम.के. शिंगरी द्वारा लिखित आत्मकथा ‘एक रिफ्यूजी सांइटिस्ट’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. शिंगरी के कार्य की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी निर्वस्त्र होकर महिला को बुलाता है पास : 9 अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय

 इंदौर । जब भी हम कहीं घर बसाते हैं तो एक पड़ोसी ही होता है जिससे हम अपने हर सुख-दुख बांटते हैं। पर अगर वही पड़ोसी अश्लीलता की सारी हदें पार कर दे तो?...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आस्था अग्निहोत्री के चुनावी मैदान में उतरने पर लगा विराम : यह समय माँ को श्रद्धांसुमन अर्पित करने का, चुनाव लड़ने का क़तई भी नहीं : डॉ. आस्था अग्निहोत्री

हरोली : लोक सभा सीट हमीरपुर या गगरेट विधानसभा हल्के से उपचुनाव में हाईकमान द्वारा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाओं को विराम लग गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे युकां अध्यक्ष भटियात : फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :  भटियात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अक्षय ठाकुर ने ग्राम पंचायत गरनोटा में युवक मंडल गरनोटा द्वारा आयोजित फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।...
Translate »
error: Content is protected !!