पड़ोसी निर्वस्त्र होकर महिला को बुलाता है पास : 9 अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय

by

 इंदौर । जब भी हम कहीं घर बसाते हैं तो एक पड़ोसी ही होता है जिससे हम अपने हर सुख-दुख बांटते हैं। पर अगर वही पड़ोसी अश्लीलता की सारी हदें पार कर दे तो? ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है जहां एक मकान को लेकर विवाद ने मानवीयता की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं।

फरियादी के नौ विभागों में भी शिकायत करने के बाद उसे न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर का है। जहां दो साल पहले ही बसे पति पत्नी को वहीं सालों से रह रहे कुछ दबंगों द्वारा महिला के साथ कर्तय किया जा रहा है। जिससे अश्लीलता की पराकाष्ठा कहे तो भी कम है। मामले को परिवार ने सीएम सहित 9 अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।

क्या है मामला

गोरी नगर की शांतिपूर्ण बस्ती में रहने वाली करिश्मा नामदेव और उनके पति राजू नामदेव ने दो साल पहले मकान नंबर 772 खरीदा था, लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में अशांति का दौर शुरू हो गया। घर के सामने रहने वाले बदमाशों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इनमें से एक, जय चौहान, ने तो अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। जब भी करिश्मा घर पर अकेली होती, जय निर्वस्त्र होकर उनके सामने नहाता और कपड़े उतार कर उन्हें अपने पास बुलाता।

परिवार की बेटियां भी करती हैं परेशान

यह घटनाएं सीसीटीवी में भी कैद हो गईं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। करिश्मा ने आरोप लगाया कि जयलाल चौहान, कांतिभाई चौहान और उनके परिवार की बेटियां भी उन्हें परेशान करने में पीछे नहीं हैं। जब भी मामला थाने पहुंचता है, चौहान परिवार की बेटी गोलू चौहान उल्टा करिश्मा के पति राजू नामदेव पर गलत आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने पहुंच जाती है।

शिवराज सिंह चौहान का रिश्तेदार बताकर धमकाता है परिवार :   इस विवाद से थाने के अधिकारी भी परिचित हैं, लेकिन नामदेव परिवार को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। करिश्मा का कहना है कि जब भी मामला थाने जाता है, जय चौहान और उनके रिश्तेदार अपने आप को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का रिश्तेदार बताकर धमकाते हैं। इस कारण थाने पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।

नामदेव परिवार का आरोप है कि चौहान परिवार उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। जय चौहान और उनके रिश्तेदार, जिनमें छोटू और सागर भी शामिल हैं, जब भी विवाद होता है, पूरे परिवार के साथ मिलकर करिश्मा और राजू पर दबाव बनाते हैं। मकान खाली करवाने के उद्देश्य से यह विवाद पैदा किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

नौ विभागों में की शिकायत :   मामला स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में है, लेकिन नामदेव परिवार को अभी भी इंसाफ की उम्मीद है। फरियादी ने बताया कि विवाद के बाद से लगभग 1 साल से दंपति पुलिस के अधिकारियों के पास रोजाना चक्कर लगा रहे है, लेकिन थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर, जिला प्रशासन में कलेक्टर , सहित 3 से अधिक बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर चुके है। नामदेव दंपति शहर में अकेले होने के कारण उनकी कोई विभाग मदद नहीं कर रहा है। अब दोनों को इंतजार है कि नामदेव परिवार कि कोई मदद कर उन्हे इन दबंगों से निजात दिलाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटी के जन्म दिवस पर सरकारी स्कूल गढ़ी मानसोवल के विधार्थिओं को पढ़ाई लिखाई की समाग्री की वितरित

गढ़शंकर ।  शिक्षा के लिए किया गया दान सर्बोतम दान है । यह शब्द समाजसेवी गगनजीत सिंह राणा ने सरकारी एलेमैटरी स्मार्ट स्कूल गढीमानसोवाल में बच्चों के साथ किया। उन्होंने अपनी बेटी ईशिता राणा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगनवीरों को 4 साल बाद नहीं होना होगा रिटायर ! अगले साल 90,000 नई वैकेंसी

चर्चा है कि सेना में ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी तौर पर रखने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अगले भर्ती चक्र में वैकेंसी की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, अभी तक...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने इस साल कुल 95 ड्रोन किए बरामद , पंजाब से ज्यादातर मामले – योगेश बहादुर खुरानिया

चंडीगढ़, 11 दिसंबर :  सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने सोमवार को कहा कि इस साल कुल 95 ड्रोन बरामद किए गए, जिनमें ज्यादातर मामले पंजाब से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक-एक खर्चे पर रहेगी नजर, डीसी ने राजनीतिक दलों से की अपील : चुनावी रैली-सभाओं और अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित की दरें

हमीरपुर 20 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खर्चे पर निर्वाचन आयोेग की कड़ी नजर...
Translate »
error: Content is protected !!