280 लाख से बन रही टाण्डा होल्टा टाण्डा सड़क : सीपीएस पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन प्रयासों की सराहना

by
बनोडू और आइमा में लगेंगे सब-स्टेशन : आशीष
पालमपुर, 6 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मौलीचक्क में पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
आशीष बुटेल ने पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा खूबसूरत कार्यक्रम में उन्हें बुलाने के धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह हर्ष की बात है कि एसोसिएशन अपने लिये किसी लाभ के लिये नहीं बल्कि नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय से कार्य में जुटी है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज में असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद और भलाई का सराहनीय कार्य कर रही है इनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये। उन्होंने संस्था को जनसेवा के कार्यों के लिये हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
सीपीएस ने कहा कि पालमपुर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और पालमपुर के विकास के लिये विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 400 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कुलानी भरमात सड़क का लाभ मौलीचक्क और बन्ड़विहार को लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से होल्टा टाण्डा होल्टा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में बिजली वोल्टेज के सुधार के लिये बनोडू और आइमा में सब स्टेशन लगाने के लिये स्वीकृति दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि मौलीचक्क के लिये भी थ्री फेस बिजली लाइन डालने के लिये स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।
इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव ने एसोसिएशन द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में आंवले का पौधा रोपित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने औषधीय पौधे रोपित किये। उन्होंने कहा कि पौधरोपण बहुत पुनीत कार्य है हर व्यक्ति को पौधा रोपित करना चाहिये।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, नगर निगम मेयर पूनम बाली, पार्षद शशि राणा और दिलबाग सिंह, पूर्व प्रधान औंकार ठाकुर, अमर नाथ सेठी, ग्राम पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी, अनिल कुमार, एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह कश्यप, महासचिव मनोहर लाल, मोहिंदर सिंह, शीला देवी, रोशन लाल टण्डन, ज्ञान चन्द वर्मा, युवा क्लब के प्रधान कुलभूषण एवं सदस्यों सहित संस्था के पदाधिकारी और सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य लोग विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में स्थापित किए जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों से सहयोग की अपील

एएम नाथ। बिलासपुर 09 दिसम्बर: सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आर.डी.एस.एस. (संशोधित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत जिला बिलासपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश….बोले…250 करोड़ से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य*

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  ऊना, 23 अगस्त. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शनिवार) को परिवारजनों सहित विश्वविख्यात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया और विधिवत रूप से हवन और पूजा-अर्चना करके प्रदेशवासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद किशन कपूर के तल्ख तेवर : सुधीर को पार्टी में एंट्री और टिकट पर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली

एएम नाथ। ऊना  : सांसद किशन कपूर टिकट को लेकर हाईकमान के फैसले से नाराज ही नहीं गुस्सा भी हैं। लंबी चुप्पी के बाद उनके बागी तेवर झलकने लगे हैं। बुधवार को अपने आवास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात के दौरान शिकारी देवी मन्दिंर व कामरूनाग जाने से करें परहेज पर

गोहर (मंडी )  18 जुलाई : बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा व मौसम विभाग द्वारा आगामी दो-तीन दिनों तक मंडी जिले के कई स्थानों पर वर्षा...
Translate »
error: Content is protected !!