29 हाई और 25 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हिमाचल में अब होंगे मर्ज

by

एएम नाथ। शिमला :  29 हाई स्कूल और 25 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हिमाचल प्रदेश में अब मर्ज होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम विद्यार्थी संख्या वाले इन स्कूलों का ब्योरा सरकार को भेज दिया है। अब इन हाई स्कूलों का दर्जा घटाकर मिडल होगा और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का दर्जा हाई किया जाएगा।

हाई स्कूलों में 15 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय के इस प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम फैसला होगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि कम विद्यार्थियों की संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा कम किया जाएगा। शिक्षा विभाग से इस बाबत प्रस्ताव मांगा गया है। जिन हाई स्कूलों में 15 से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें मिडल स्कूलों में लाया जाएगा। नवीं और दसवीं कक्षाओं को मिडल में शामिल किया जाएगा। जिन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें हाई स्कूल में लाया जाएगा। यहां जमा एक और जमा दो कक्षा को हाई स्कूल में लाया जाएगा। उधर, शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों का ब्योरा एकत्र कर सरकार को भेज दिया है।

बता दें कि बीते माह ही सरकार ने पांच विद्यार्थियों से कम संख्या वाले 419 प्राइमरी और मिडल स्कूलों को मर्ज किया था। प्राइमरी स्कूलों को दो किलोमीटर और मिडल स्कूलों को तीन किलोमीटर के दायरे वाले स्कूलों में मर्ज किया गया। इसके अलावा शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 99 प्राइमरी और मिडल स्कूलों को सरकार ने बंद भी किया है। अब कम विद्यार्थियों की संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पड्डल मैदान मंडी में राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

एएम नाथ। मण्डी : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शाम पड्डल मैदान में कल आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी प्रबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार वर्षीय बेटे की हत्या कर -बेटे के शव को बैग में रखकर किराए की टैक्सी कर कर्नाटक भाग गई : 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

गोवा : बेगलुरु की 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूचना सेठ नाम की आरोपी ने सोमवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऊना विस को मिलीं करोड़ों की सौगातें: सत्ती

वैश्विक महामारी में भी थमने नहीं दी विकास की रफ्तार ऊना : वर्तमान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगातें मिली हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान का सबसे बड़ा दावा : PM ऑफिस पर मिसाइल हमला, नेतन्याहू गायब

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  ने दावा किया है कि उसने अपने ताजा मिसाइल हमले में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाया है। IRGC का कहना है कि यह एक...
Translate »
error: Content is protected !!