3 की मौत : कार चालक ने जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को रौंदा

by
चंडीगढ़ :   होली के मौके पर चंडीगढ़ में एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर नाके पर गाड़ी चेक कर रहे पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी।
हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं जिस कार की चेकिंग हो रही थी उसके चालक की भी मौत हो गई। मौके से आरोपी कार चालक भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे हल्लोमाजरा से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेक्टर-31 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस कर्मियों ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका था। तभी जीरकपुर की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि मौके पर डीजीपी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। मृतकों की पहचान सिपाही सुखदर्शन और एक होमगार्ड राजेश के रूप में हुई है। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि तीनों लोग सुरक्षा के लिए लगाए कंटीले तारों में फंस गए और उनके शरीर के टुकड़े हो गए।
पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़-जीरकपुर नाके पर कांस्टेबल सुखदर्शन और वॉलंटियर राजेश ने चेकिंग के लिए एक गाड़ी रोकी हुई थी। तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार पोलो कार आई। उसने बलेनो गाड़ी और नाके पर खड़े पुलिसवालों को टक्कर मार दी।  इस दौरान कार ड्राइवर भी पुलिस के साथ खड़ा था, टक्कर के बाद तीनों तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। आरोपी ड्राइवर अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
कांस्टेबल सुखदर्शन की पत्नी भी पुलिस सेवा में  मृतक कांस्टेबल सुखदर्शन की पत्नी रेनू भी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हैं। वह सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन में सेवारत हैं। वहीं होमगार्ड राजेश पंजाब के गुरदासपुर से थे। वह सेक्टर-31 में ही रहते थे। वहीं मरने वाले तीसरे व्यक्ति की पहचान समर्थ दुआ के रूप में हुई है। वे गुरुग्राम में एक मोबाइल कंपनी में नौकरी कर रहे थे। सेक्टर-31 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

31 हजार युवाओं को हिमाचल में दो साल में नौकरियां उपलब्ध करवाईं: विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : 6 दिसंबर । लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि बीते दो साल में कांग्रेस सरकार ने 31 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की...
article-image
पंजाब

जंतर मंतर पर पहलवानों के चल रहे संघर्ष के समर्थन में 8 मई को शहर में मार्च होगा : मुकेश

गरशंकर : स्थानीय बंगा चौक के के निकट गांधी पार्क गरशंकर में डीटीएएफ के स्टेट जनरल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं न्याय संगत संगठनों, ग्रामीण मजदूर तर्कशील सोसायटी, पंजाब कीर्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली : हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा: मुकेश अग्निहोत्री

जल शक्ति विभाग जिला में 1350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कर रहा है कार्य हमीरपुर 26 जनवरी। 75वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!