3 की मौत ,34 घायल, 3 पीजीआई रेफर : अनियंत्रित होकर ट्रैकटर ट्राली सौ फुट से ज्यादा गहरी खाई में गिरी

by

गढ़शंकर : जिला नवांशहर के गांव परागपुर व मुबारिकपुर के श्रद्धालओुं से भरी ट्रैकटर ट्राली अनियंत्रित होकर गांव बस्सी की पहाडिय़ों में सौ फुट से ज्यादा नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई और करीव 34 घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार हिमाचल प्रदेश के सयान अस्पताल बाथड़ी में करने के बाद सभी को सिवल अस्पताल नवांशहर रैफर कर दिया गया। सिवल अस्पताल नवांशहर में उपचार के लिए दाखिल 34 घायलों में से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया । उल्लेखनीय है कि अप्रैल में भी हुई दो दुर्घटनाओं में दस लोगो की मौत हो गई थी और 31 घायल हुए थे।
गांव परागपुर व मुबारिकपुर से चालीस श्रद्धालू ट्रैकटर ट्राली में स्वार होकर श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने के लिए सुवह आए थे तो तपोस्थल में माथा टेककर चरन छो गंगा को जाते समय गांव बस्सी में पड़ती पहाडिय़ों में ट्रैकटर ट्राली अनियंत्रित होकर पहाड़ी के नीचे करीव सौ फुट गिर गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही वहां पर भारी संख्यां में साथ लगते गावों के लोग व पुलिस चौकी इंचार्ज लखबीर सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों को लेकर पहुंच गए और नीचे से लोगो को निकालकर निकटवर्ती हिमाचल प्रदेश में पड़ते सयान अस्पताल बाथड़ी में ईलाज के लिए पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सिवल अस्पताल रैफर कर दिया।
मृतक : भुपिंद्र कौर पत्नी हरबंस लाल निवासी मुबारिकपुर, सुखप्रीत कौर पुत्रर दविंद्र सिंह व महिंद्र कौर पत्नी प्यारा लाल निवासी परागपुर, थाना काठगढ़, जिला नवांशीर
सिवल अस्पताल नवांशहर में उपचारधीन 31 : गोपल राम पुत्र कमला राम व सरबजीत सिंह पुत्र कमलजीत ङ्क्षसंह निवासी खुरालगढ़, रणजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह व हरविलास पुत्र करतारा थाना गढ़शंकर, समर पुत्र सतनाम सिंह, तनवीर सिंह पुत्र कमलजीत सिंह, परमिंदर कौर पत्नी दविंद्र सिंह, अरविंदर कुमार पुत्र भजना सिंह, कमलजीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह, सतनाम सिंह पुत्र प्रेम चंद, मोहन लाल पुत्र हरनाम दास, पूनम पत्नी त्रिलोक चंद, सीमा राणी पत्नी बिक्कर लाल, कुलविंदर कौर पत्नी प्रशोत्तम सिंह, हरदीप कौर पुत्री प्रशोत्तम, कुलवीर सिंह पुत्र कमल सिंह, नवप्रीत पुत्री जोगराज, सुनीता पत्नी जोगराज, परमिदंर कौर पत्नी दविंद्र सिंह, प्रनीत पुत्र रशिंकर लाल, चमन लाल पुत्र प्यारा लाल, बबीता पुत्री बिक्कर लाल व राम पाल पुत्र प्रेम चंद निवासी परागपुर, थाना काठगढ़, जिला नवांशहर, हरप्रीत कौर पुत्री हरबंस लाल व जतिन पुत्र कुलविंदर निवासी मुत्तो खुर्द, प्रेम चंद पुत्र गंगा राम ,परमवीर सिंह पुत्र नरेश कुमार व शादी राम पुत्र प्यारा लाल निवासी मुबारिकपुर, थाना काठगढ़ जिला नवांशहर, बलजीत कौर पत्नी रणजीत सिंह व कुलदीप कौर पत्नी नसीब सिंह निवासी गनू माजरा जिला रोपड़
पीजीआई रैफर किए गए घायल : कुलविंदर पुत्र भजन राम, भागों पत्नी भजन राम व गुरमीत कौर पत्नी हरबंस लाल सभी निवासी मुबारिकपुर, थाना काठगढ़, जिला नवांशहर
वैसाखाी के दौरान हुई दो दुर्घटनाओं में दस की मौत : गत अप्रैल महीने वैसाखी के अवसर पर एक ट्रैकटर ट्राली में माथा टेकने पहुंचे गांव गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें तीन की मौत हो गई थी और एक कैंटर अनियंत्रित होकर पैदल में जा रहे श्रद्धालुओं पर चढऩे से सात की मौत हो गई थी। इसके ईलावा इन दो दुर्घटनाओं में 31 घायल हो गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर जयसिंहपुर में किया बस अड्डा और डिपो का उप-मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन : 9 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 जयसिंहपुर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं भी जल्द करेंगे समर्पित एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  जयसिंहपुर, 2 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का 20 जनवरी को गरनोटा में होगा आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

मैगा चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में 20 जनवरी (शनिवार) को भटियात विधानसभा क्षेत्र के गरनोटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते, तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होताः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

कभी बंद नहीं होगी सरकारी कर्मचारियों की ओपीएसः सीएम एएम नाथ। नाचन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता का शव सुबह कमरे से मिला : झील में तैरती शाम को मिला बेटे का शव

एएम नाथ । बंगाणा :  हमीरपुर जिले के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गोबिंद सागर झील के लठयाणी घाट पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में...
Translate »
error: Content is protected !!