3 डिप्टी सुपरिडेंट समेत 25 जेल अफसर निलंबित : ड्रग्स और भ्रष्टाचार पर चला पंजाब सरकार का चाबुक

by

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने राज्य की जेलों में फैले भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने साफ संदेश दिया है कि नशे और भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी कड़ी में 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट समेत कुल 25 जेल अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

इस कदम के जरिए सरकार ने जेलों में व्याप्त काले कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही पर सख्ती से लगाम लगाने का प्रयास किया है. भ्रष्टाचार और नशे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत प्रभाव से की गई यह कार्रवाई राज्य सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर गंभीरता दर्शाती है।

भ्रष्टाचार और नशे के गठजोड़ पर गिरी गाज

पंजाब की जेलों में ड्रग्स तस्करी और भ्रष्ट गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं. इन शिकायतों की जांच के बाद सरकार ने सख्त निर्णय लेते हुए 25 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इनमें 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जैसे उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारी भी शामिल हैं।

जेल प्रबंधन में सुधार की पहल

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, “सस्पेंशन का मकसद जेल के प्रबंधन में सुधार लाना और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. इस कार्रवाई से जेलों के सिस्टम में सुधार होगा और जवाबदेही तय की जा सकेगी।

ड्रग्स के खिलाफ सरकार का अगला कदम

पंजाब सरकार नशे के खिलाफ पहले ही कई स्तरों पर अभियान चला रही है. हाल ही में सरकार ने अनन्या बिड़ला फाउंडेशन के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एक डेटा इंटेलिजेंस और टेक्निकल असिस्टेंस यूनिट की स्थापना की जाएगी. यह यूनिट राज्य में नशे की तस्करी रोकने और पुनर्वास कार्यों में तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

सीएम मान की सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा, “यह पहल राज्य सरकार की नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई का हिस्सा है. एमओयू ड्रग्स की रोकथाम और रिहैबिलिटेशन के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” उन्होंने साफ कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे, चाहे वो जेलों के अंदर हों या बाहर।

नशे के खिलाफ जनजागरूकता और रिहैब की दिशा में प्रयास

पंजाब सरकार सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने और रिहैबिलिटेशन सेंटर्स के माध्यम से पीड़ितों को सहारा देने का काम भी कर रही है. अब जेलों के भीतर भी सुधार की दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिनों तक घनी धुंध की चेतावनी… अगले हफ्ते हो सकती है हल्की बारिश, जानें मौसम का हाल

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले तीन दिनों तक घनी धुंध पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट लगाया है. हालांकि, इस दौरान ठंड...
article-image
पंजाब

संदीप हंस ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के तौर पर पदभार संभाला

जिले में गेहूं की सुचारु खरीद संबंधी नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी मंडियों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी हर बुनियादी सुविधा होशियारपुर :  2010 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री संदीप हंस ने आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बनते प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख : सस्पैंड

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों...
article-image
पंजाब

Sanjha Punjab Celebrates Lohri with

New York/Hoshiarpur, Daljeet Ajnoha/Jan.14 : Sanjha Punjab organization marked the Lohri festival—symbolizing the unity of rising Punjab and resident Punjab—with remarkable splendor under the leadership of its founder, Dr. Gurinder Pal Singh Josan. All...
Translate »
error: Content is protected !!