3 बहनें आज वेंटीलेटर पर : पहली बार हिमाचल विधानसभा में बोली सीएम सुक्खू की विधायक पत्नी कमलेश, पहली बार में ही केंद्र पर जोरदार हमला

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सीएम सुक्खू की पत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर ने भी सदन में अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंनें केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सीएम सुक्खू की धर्मपत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर सदन में पहली बार बोलीं और शुक्रवार को बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया।

चर्चा के दौरान कमलेश ठाकुर ने सदन में कहा-मैंने भी सोचा कि नवरात्र हैं और शुभ मुहूर्त में मैं भी हिस्सा लूंगी. इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है और इतनी विपरीत परिस्थितियों प्रस्तुत इस बजट में महिलाओं, बुजुर्गो, बच्चों, बेरोजगार युवाओं समेत समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. ये बजट आम आदमी की निजी और रोजमर्रा से संबंधित है। कमलेश ने कहा कि हमारी सरकार ने 2022 से लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, एकल नारी के बारे में भी सोचा जाए.गरीब परिवारों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली का मैं समर्थन करती हूं और इस फैसले से महिलाओं के साथ-साथ पशुपालकों और किसानों के लिए इस फैसले से लाभ होगा, कोई महिला अगर निजी कार्य कर रही है तो उसे भी इससे लाभ होगा, चाहे वो ब्यूटी पार्लर चला रही है या स्वरोजगार का कोई और कार्य कर रही है, इस फैसले से उन्हें लाभ मिलेगा।

 तीन बहनें वेंटीलेटर पर है आज :  कमलेश ठाकुर ने एलपीजी, मनरेगा और आरडीजी को बहनों की संज्ञा दी और कहा कि आज तीनों बहनें वेंटीलेटर पर हैं. गैस की स्थिति ये है कि उज्ज्वला योजना में 45 दिन की कंडीशन रखी गई है, आज तो हॉलिडे होम में चूल्हे पर खाना बन रहा है. विधान सभा में भी चूल्हे में लकड़ी डालकर खाना बनाने की नौबत आ गई है. ऐसे में गरीब परिवारों को हमारी सरकार 300 यूनिट फ्री बिजली देगी तो इसका लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है और बजट में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मैंने ट्रांसफर के लिए कई नोट लगाए थे :  कमलेश ने सदन में कहा कि गरीब आदमी का बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है और आज सीबीएसई का विरोध किया जा रहा है. हमारी सरकार प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के खिलाफ नहीं है. देश में जितने भी राज्य बोर्ड हैं, उनके अंक सीबीएसई के मुकाबले कम दिए जाते हैं, ऐसे में सीबीएसई में आने से होनहार छात्रों को लाभ मिलेगा. किसी भी चीज को धरातल पर लाने में समय लगता है और सहयोग की भी जरूरत है. बकौल कमलेशन, आज मेरे विधानसभा क्षेत्र में देहरा कॉलेज को भी छात्रों की कमी के चलते बंद किया जा रहा है. दूर दराज के इलाकों के लिए शिक्षकों को भेजने के लिए मैंने भी कुछ शिक्षकों की ट्रांसफर के लिए मैंने भी नोट लगाए हैं, लेकिन किसी और का नोट लगाकर कैंसिल किए गए. कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं।

किसानों की फसल को बचाने के लिए बजट में सही योजना लाई गई है. अनाथ बच्चों के लिए हमारी सरकार ने विशेष कार्य किया है, बजट बुक भारी इसलिए है कि इसमें तथ्य रखे गए हैं. जैसे गीता को एक किताब नहीं समझा जाता है, उसका सार समझा जाता है, इसलिए बजट बुक का भी सार समझा जाए. कमलेश ठाकुर ने बजट की सराहना के साथ साथ संतुलित शब्दों में विपक्ष पर भी निशाना साधा।

भाजपा विधायक ने दी बधाई :  18 मिनट 33 सेकंड तक के वक्तव्य को लेकर स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कमलेश ठाकुर बधाई दी और उनकी पहली स्पीच की सराहना की. बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने भी कमलेश को बधाई दी और कहा कि कमलेश ठाकुर को मैं बधाई देना चाहता हूं. मेरा राजनीति में आने का कोई मकसद नहीं था लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि राजनीति में आना पड़ा. परिवार को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

10 नवंबर से तीसरी कक्षा तक, 15 नवंबर से पहली कक्षा तक खुलेंगे स्कूलः डीसी

ऊना, 8 नवंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर, 2021 से तीसरी कक्षा तक स्कूल खुलेंगे, जबकि 15 नवंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर : पेट्रोल पंप पर कुछ लोगो ने देखा था, कल हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली

होशियारपुर : गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने होशियारपुर के भंगाला में एनकाउंटर कर दिया गया ।  कल 17 मार्च को  गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने मुकेरियां में एनकाउंटर के दौरान होशियारपुर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजित- शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही : कुलदीप सिंह पठानिया 

 हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित एएम नाथ। धर्मशाला  : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर  बैठक आयोजित : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा  ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 12 अप्रैल :   एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आज उनके  कार्यालय कक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!