3 करोड़ 12 लाख से पक्की होगी होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क : कुलदीप सिंह पठानिया ने खडेड़ा-ओहरा तथा मनोला-महोट सड़क का किया शिलान्यास

by
पंचायत घर तथा पटवार वृत भवन खडेड़ा जनता को समर्पित
ककीरा, (चंबा) 7 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 42 लाख रुपए की राशि से नव निर्मित पंचायत घर तथा पटवार वृत खडेड़ा के भवन का लोकार्पण किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क का शिलान्यास एवं मनोला-महोट सम्पर्क सड़क के विस्तार कार्यों का विधिवत शिलान्यास भी किया।
उन्होंने कहा कि खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क के निर्माण कार्यों पर 20 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है । खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क के निर्माण होने से इस क्षेत्र के लगभग 2000 से अधिक आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा । इसी तरह मनोला-महोट सम्पर्क सड़क के विस्तार कार्यों पर 10 लाख रुपए व्यय होंगे।
साथ में उन्होंने ये भी कहा कि होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क को पक्का (मेटलिंग् एवं टारिंग) करने के लिए 3 करोड़ 12 लाख रूपयों की राशि व्यय की जा रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क के मेटलिंग् एवं टारिंग के कार्यों को समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा ।
विधानसभा क्षेत्र भटियात को विकासात्मक दृष्टि से आदर्श बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के मात्र 1 वर्ष के कार्यकाल में ही 30 के करीब संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है ।
इन सड़क परियोजनाओं पर लगभग 134 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि नव निर्मित पंचायत घर तथा पटवार वृत खडेड़ा के भवन का लोकार्पण होने से स्थानीय लोगों को अब ग्रामीण विकास और राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाएं सुगमता से उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक,
एसडीम भाटियात पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान रुमाला देवी सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉस्ट कटिंग के नाम पर इंजीनियरों के पद खत्म कर रही सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  19 अक्टूबर । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार कॉस्ट कटिंग के नाम पर जेई, एसडीओ, एक्सईएन के पद खत्म कर रही है। इंजीनियर सरकार और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मासूम बच्चे और मां की मोहाली में दम घुटने से मौत : ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार*

मोहाली :  मोहाली में बंद कमरे में अंगीठी जालकर सो रहे मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर प्रतिबंध : खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ को आदेश दिए कुश्ती संघ के चुनाव 45 दिन में कराने के

दिल्ली : भारतीय ओलिंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय ओलिंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कुश्ती संघ को आदेश जारी कर उसके सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरी कैसे देगी जब सरकार के पास आँकड़ा ही नहीं, बिना बजट के योजनाएं घोषित करने वाले हवा-हवाई सीएम बने सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू बिना बजट प्रावधानों के ही हवा हवाई योजनाओं की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। दो बार...
Translate »
error: Content is protected !!