3 दिन भारी बारिश …पौंग डैम से छोड़ा पानी, उफान पर ब्यास नदी, बाढ़ का खतरा

by

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून पीक पर है। सूबे के तमाम जिलों में बीते तीन चार दिन से बारिश हो रही है। हालात यह हैं कि पंजाब में नदियां उफान पर है और बांधों में पानी खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद फ्लड गेट खोलने पड़ रहे हैं।

सूबे में कई जगह बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में 13,14 और 15 अगस्त को सूबे में खूब बरसात होने के आसार हैं। वहीं लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मंगलवार को पौंग डैम से लगातार 6वें दिन पानी छोड़ा गया है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को पौंग डैम से 55904 क्यूसेक पानी शाह नहर बैराज में छोड़ा गया है। जबकि पौंग बांध के पावर हाउस की चल रही 6 टर्बाइनस मशीन के माध्यम से 17849 क्यूसेक और पौंग बांध के स्पिलवे के 6 गेट्स के माध्यम से 38055 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

पंजाब में सोमवार को कई स्थानों पर बारिश के कारण तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन पंजाब में भारी बारिश पड़ने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।

सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश
रूपनगर में 10.0 एमएम, एसबीएस नगर में 9.0 एमएम, मोहाली में 3.5 एमएम, पटियाला में 1.4 एमएम, लुधियाना में 0.2 एमएम की बारिश दर्ज की गई। लुधियाना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री, पटियाला का 32.9 डिग्री, पठानकोट का 33.4 डिग्री, बठिंडा का 35.0 डिग्री, फाजिल्का का 35.5 डिग्री, फिरोजपुर का 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री, लुधियाना का 28.6 डिग्री, पटियाला का 28.5 डिग्री, बठिंडा का 26.4 डिग्री, होशियारपुर का 27.1 डिग्री, फरीदकोट का 28.5 डिग्री, फिरोजपुर का 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हरिके हैड़ से पानी छोड़ने से टापू कालू वाला व हुसैनीवाला से सटे गांवों में बाढ़ का खतरा

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को हरिके हैड़ से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ गया है। इससे टापू कालू वाला को बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि टापू कालू वाला सतलुज दरिया के तीनों तरफ घिरा हुआ है। इसके अलावा हुसैनीवाला के 17 गांव और 11 पंचायतों पर भी बाढ़ का खतरा साफ दिखाई दे रहा है।

हुसैनीवाला हैड़ से भी पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गुरुहरसहाए, जलालाबाद और फाजिल्का के गांव में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हरिके हैड़ से संबंधित हलके के विधायक पानी छोड़ने के लिए नहरी विभाग के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। इस वजह से हुसैनीवाला के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यदि बाढ़ आती है तो किसानों की धान की फसल के साथ सब्जी की फसल भी खराब हो जाएगी। मंगलवार को सीमावर्ती गांव का दौरा करने के लिए सीनियर नेता सुखपाल सिंह नन्नू भी पहुंचे। नन्नू ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मुश्किलें सुनीं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घर के बाहर से चोर हुए स्कूटी लेकर फरार,केस दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) तलवाड़ा पुलिस ने घर के बाहर से चोरों द्वारा स्कूटी चोरी किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ.तलवाड़ा हरगुरदेव सिंह ने बताया है...
article-image
पंजाब

जंगल में पूर्ण पाबंदी : सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से घुसने पर लगाई गई पूर्ण पाबंदी

होशियारपुर :21 सितंबर: जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर ने फौजदारी संहिता 1973(1974 एक एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर- एडीजी के साथ टेनिस भी खेली और पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में भी हुई शामिल : मकान में 7 लाख रुपए, 3 पुलिस की वर्दी और कई तरह के दस्तावेज मिले

राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली मूली उर्फ मोना बुगालिया के किराए के मकान की पुलिस ने तलाशी ली। सर्च के दौरान मकान में 7 लाख रुपए, पुलिस की...
article-image
पंजाब

जेएनवी होशियारपुर में 240 से अधिक युवाओं ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के शुभारंभ का साक्षात प्रसारण देखा

होशियारपुर :   MY Bharat होशियारपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय सहभागिता दिखाई। यह अभियान नशा मुक्त भारत के विजन से प्रेरित...
Translate »
error: Content is protected !!