*3.54 करोड़ से शाहपुर-लंज विद्युत लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर : केवल पठानिया*

by
*विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने को 12 नए ट्रांसफार्मर स्थापित, जनता को मिल रहा लाभ*
शाहपुर, 27 जून :  उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने आज लंज कांग्रेस कमेटी एवं चंगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विधायक पठानिया ने जानकारी दी कि शाहपुर से लंज के बीच 3.54 करोड़ रुपये की लागत से नई विद्युत लाइन डाली जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 12 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि यदि और आवश्यकताएं हों, तो उन्हें तुरंत सूचित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है। बैठक में स्थानीय जनता ने विधायक का आभार जताते हुए बताया कि वर्षों से चली आ रही विद्युत समस्या का समाधान अब जाकर संभव हुआ है। साथ ही क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।
*जलापूर्ति के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य*
लंज क्षेत्र की जनता ने कहा कि विधायक श्री पठानिया ने अपने कार्यकाल में घर-घर तक पेयजल पहुंचाया है, जिससे वर्षों पुरानी जल संकट की समस्या दूर हुई है।
*एसबीआई बैंक से मिली राहत*
लंज कांग्रेस कमेटी ने बताया कि क्षेत्र में एसबीआई बैंक की स्थापना एक बड़ी जन मांग थी, जिसे विधायक ने पूर्ण कर जनता को बड़ी सौगात दी है। इसके अलावा सीएचसी लंज भवन का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा । विधायक ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित रूपरेखा का गहन अध्ययन किया।
*उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता*
सुमन मेहरा (अध्यक्ष, लंज कांग्रेस), सुरजन सिंह (चंगर कांग्रेस अध्यक्ष), अशोक भारती, ठाकुर दास, रंजीत वग्गा, संजय डोगरा, कैप्टन कपूर सिंह, रेखा देवी (प्रधान), बलजीत कौर, रेखा चौधरी (पूर्व प्रधान), जोगिन्द्र सिंह (उपप्रधान), हसराज, शिवचरण, केके कौंडल, अनीता देवी, अंजु देवी, रूवी देवो, तिलको देवी, फौजा सिंह, लेख राज, प्रमोद पठानिया, विनय डोगरा, गंधर्व सिंह, गूग्लू धीमान, हेमराज (प्रधान), तिलक राज, निशा देवी, मंजीत राणा, भीखम सिंह, जोगिंदर सिंह, ओमप्रकाश गुलेरिया, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।
*उपस्थित अधिकारीगण*
पुनीत सोंधी (अधीक्षण अभियंता, विद्युत), विशाल जमवाल (अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति), अंकज सूद (अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण), अमित डोगरा (अधिशासी अभियंता, जलशक्ति), अमित शर्मा (विद्युत), रमेश कुमार (एसडीओ, विद्युत), रज्जाक मोहम्मद (एसडीओ, जलशक्ति), डॉ. नितेश कुमार (बीएमओ, तियारा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप संजू को भटोली की काजल के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर बधाई

थाना : थाना के कुलदीप संजू को भटोली की काजल के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोडिंग बिट्स : आईटी डोमेन्स में नया आयाम – जिसकी पीयूएसएसजीआरसी के छात्र आदर्श कुमार पांडे ने की स्थापना

होशियारपुर: स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के छात्रों ने तकनीकी क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से एक उल्लेखनीय पहल Coding Bits है, जिसकी स्थापना संस्थान के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया को कौन दे रहा संरक्षण कि मंत्री भी आ रहे हैं बेबस नजर : जयराम ठाकुर

खनन के मामले में आम लोगों की हाई कोर्ट से गुहार का मतलब बेलगाम माफिया,  मंत्रियों को सड़कों और जनसभाओं में खनन रोकने की फरियाद करने से पता चलते हैं हालात व्यवस्था परिवर्तन वाली...
Translate »
error: Content is protected !!