3 इंडियन पिस्टल और एक किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

by

जालंधर : सिटी पुलिस जालंधर की स्पेशल सेल की टीम ने 3 इंडियन पिस्टल और एक किलो अफीम के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों अनिल कुमार उर्फ रॉकी और मुकेश के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सिटी पुलिस से जूड़े सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों स्पेशल सेल द्वारा रामामंडी के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान मुकेश शर्मा निवासी करोल बाग, जालंधर और अनिल कुमार उर्फ रॉकी निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

इंडियन पिस्टल किए गए बरामद : उक्त आरोपियों से पुलिस ने एक किलो प्योर अफीम और 3 इंडियन पिस्टल बरामद किए हैं। पिस्टलों के साथ आरोपियों से 6 जिंदा कारदूस और तीन मैगजीन भी मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ स्पेशल सेल की टीम ने थाना रामामंडी में उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जल्द कमिश्नरी पुलिस इसे लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी सांझा करेगी। पुलिस आरोपियों के लिंक खंगाल रही है कि उक्त आरोपी किस गैंग के साथ अटैच थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टांप ड्यूटी नोटिफिकेशन होगा भविष्य में लागू….पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में स्पष्ट किया है कि नवंबर 2025 में जारी किया गया स्टांप ड्यूटी से संबंधित नोटिफिकेशन पूर्व प्रभाव (रेट्रोस्पेक्टिव) से लागू नहीं...
article-image
पंजाब

सिख अलगाववादी पन्नू ने क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर ‘खालिस्तान’ का झंडा लगाया…MEA ने की निंदा

नई दिल्ली: सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गुरुवार को क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर खालिस्तान के चिन्ह वाला झंडा लगाया, वहां परिसर में तोड़फोड़ की और गणतंत्र दिवस पर भारत पर हमले की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक : नहीं आता था तैरना, एक की डूबने से गई जान

कांगड़ा।  पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पंजाब से आए 3 युवक...
article-image
पंजाब

STF के 4 जवान अरेस्ट, 2019 में दर्ज कराया था एनडीपीएस का झूठा मामला : हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

कपूरथला :   एनडीपीएस के एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर कपूरथला पुलिस ने एसटीएफ के 4 जवानों को गिरफ्तार किया है।  इन्होंने वर्ष 2019 में एनडीपीएस का एक झूठा मामला सिटी थाना में...
Translate »
error: Content is protected !!