3 करोड़ 64 लाख की राशि होगी व्यय : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विश्राम गृह सिहुन्ता की रखी आधारशिला

by
भटियात क्षेत्र के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 288 करोड़ की विशेष कार्य योजना तैयार,  जल्द शुरू होगा महाविद्यालय सिहुन्ता के भवन निर्माण का कार्य
एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के  तहत जल शक्ति विभाग द्वारा  जारी  वित्त वर्ष के दौरान 55 विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के अंतर्गत लगभग 310 करोड़ रूपयों की राशि  व्यय  की जा रही है।
वह आज सिहुन्ता तहसील मुख्यालय के समीप जल शक्ति विभाग द्वारा  3 करोड़ 64 लाख की राशि से निर्मित होने  वाले विश्राम गृह  के शिलान्यास अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लगातार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने तथा सिंचाई योजनाओं और  मल निकासी एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों  से संबंधित विभिन्न 55 योजनाओं पर 310 करोड  की  धन राशि  व्यय की जा रही है ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के तहत 5 डीपीआर  (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को जल्द अनुमति प्रदान की जाएगी । इसके तहत 74  करोड़ 10  लाख रुपए की  धन राशि  व्यय होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  अगले दो वर्षों के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र  में पेयजल योजनाओं,  सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण कार्यों एवं मल निकासी  योजनाओं के लिए 288 करोड़ रूपयों की लागत वाली एक विशेष कार्य योजना को तैयार किया गया है।  इन योजनाओं के  कार्यशील होने से भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जल शक्ति विभाग से संबंधित सभी  आवश्यकताएं पूरी होंगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  सिहुन्ता और  साथ लगती 13 ग्राम पंचायतों  के लिए 19 करोड़ रूपयों की राशि से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना   का अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  साथ में  उन्होंने यह भी कहा कि सिहुन्ता तथा इसके साथ लगते क्षेत्रों  में लोगों की सुविधा के लिए जल्द 32 करोड़ रूपयों की राशि से मल निकासी योजना  के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा ।
सिहुन्ता महाविद्यालय के  भवन निर्माण को लेकर  कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि  विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है  तथा भवन निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भवन के साथ ही एक बहुउद्देशीय खेल  स्टेडियम को  भी  निर्मित किया जाएगा ।
इससे पहले उन्होंने  विधिवत पूजा-अर्चना कर  विश्राम गृह निर्माण की आधारशिला  रखी।
विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र सुरेश  महाजन ने  शाल टोपी एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के तहत किया जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी प्रदान की ।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्, एसडीएम पारस अग्रवाल, मुख्य अभियंता जल शक्ति  उत्तरी क्षेत्र  सुरेश महाजन, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, स्थानीय उप प्रधान शमशेर सिंह राणा सहित क्षेत्र के
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संवाद करेगा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक : 19 अगस्त से शैक्षणिक संस्थानों में होगा संवाद का आगाज

पौषाहार, मानसिक हेल्थ, व्यवहार में सुधार पर भी बच्चों से होगी चर्चा धर्मशाला, 01 अगस्त। कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए 19 अगस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेलों से बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं तो वहीं शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं – राघव शर्मा

ऊना, 28 अगस्त – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम ऊना में पुरूषों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान के लिए ज़िला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां रवाना

एएम नाथ। चंबा, 30 मई :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  1 जून को होने वाले  मतदान के लिए ज़िला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद : अब लोगों को अपने कार्य के लिए 28 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाना पड़ेगा

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद कर दिया गया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय अंतिम 6...
Translate »
error: Content is protected !!