3 परीक्षाओं से गुजरेंगे हरियाणा में कांग्रेस की टिकट लेने के लिए प्रत्याशी : जानिए सर्वे में इतनी सीटें मिलने की संभावना

by

चंडीगढ़ | चुनाव आयोग ने हरियाणा में 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा चुनावों में 5 सीटों पर जीत दर्ज कर उत्साहित नजर आ रही कांग्रेस पार्टी अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है.

इस बार टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक नया तरीका अपनाया है.

तीन स्तर पर सर्वे :
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की टिकट हासिल करने के इच्छुक नेताओं को 3 स्तर की परीक्षाओं से गुजरना होगा और इन तीनों कसौटियों पर खरे उतरने वाले नेता ही कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे. इसके अलावा, पार्टी ने तय कर लिया है कि लगातार 2 विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुके नेताओं को इस बार उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा.

कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन पत्र मांगे थे. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 2,700 आवेदन आमंत्रित हुए हैं. वहीं, हुड्डा और शैलजा के बीच CM की कुर्सी को लेकर चल रही लड़ाई से पार पाना कांग्रेस हाईकमान के लिए चुनौती बना हुआ है. इस चुनौती से निपटने के लिए हाईकमान दोनों दिग्गज नेताओं के लिए सीटों का कोटा निर्धारित करने पर भी विचार कर रहा है. परंतु इसमें किस हद तक कामयाबी मिलती है, ये तो प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने पर ही पता चलेगा.

दूसरी परीक्षा पर चल रहा काम :
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए कांग्रेस ने बैंगलोर की मार्केटिंग एवं मेनेजमेंट कंपनी को सर्वे का काम सौंपा है. कंपनी पहला सर्वे पूरा कर चुकी हैं और दूसरा सर्वे 20 अगस्त को पूरा होगा. दूसरे सर्वे में हर विधानसभा सीट के लिए 5- 8 प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे.
उसके बाद, तीसरे सर्वे में हर विधानसभा सीट पर 3 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे. इसी सर्वे के आधार पर आखिर में उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे. कांग्रेस पार्टी हरियाणा सहित कई राज्यों में लोकसभा चुनावों के दौरान इस फार्मूले को पहले प्रयोग में ला चुकी है.

कांग्रेस को 62 सीटें मिलने की संभावना :
बेंगलोर की सर्वे कंपनी ने अपनी पहली रिपोर्ट में हरियाणा में कांग्रेस को 56- 62 सीटें जीतने का अनुमान जताया है. लोकसभा चुनावों के दौरान भी इसी कंपनी ने कांग्रेस की 5 से 8 सीटों पर जीत की संभावना जताई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 10 साल बाद सत्ता वापसी की उम्मीद में कांग्रेस नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

“पढ़ाएं बच्चे या चेक करें टिकट?”:  शिक्षकों की टिकट चेकिंग ड्यूटी लगाने के डीईओ के आदेशों की डीटीएफ ने की कड़ी निंदा

परीक्षाओं के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को लगाना विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़: डीटीएफ होशियारपुर: शिक्षकों की प्रतिनिधि संस्था डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) होशियारपुर द्वारा जारी उस आदेश की कड़े शब्दों...
article-image
पंजाब

यूएस डिपोर्ट युवक की शिकायत पर FIR, ठगे 35 लाख : पंजाब में एक और ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे लोगों को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लाखों रुपये लेकर लोगों को डंकी रूट के जरिये यूएस भेजने वाले ठग ट्रैवल एजेंटों पर...
पंजाब

Mukerian News : मुकेरियां में 7 वार्डों में भाजपा, 6 वार्डों में कांग्रेस पार्टी और एक-एक वार्ड में आप और आज़ाद उम्मीदवार विजेता

मुकेरियां, 29 मई : स्थानीय नगर काउंसिल के 15 वार्डों के लिए 26 मई को पड़े वोटों की आज हुई गिनती के दौरान भारतीय जनता पार्टी के 7, कांग्रेस पार्टी के 6, आम आदमी...
article-image
पंजाब , समाचार

कोरोना बैरीयर समेत लोगों को बेहतर सेवाएं देने वालों किया सम्मानित,संजे साहनी ने लड़कियों की लोहड़ी डाली

नंगल–  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी ने अपने वार्ड में कुडिय़ां दी लोहड़ी नामक समागम करके नई जन्मी 75 लड़कियों की लोहड़ी डाली। इस दौरान साहनी ने लड़कियों को आकर्षित तोफे देकर सम्मानित किया।...
Translate »
error: Content is protected !!