3 पुलिस कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा घायल : पंजाब पुलिस की एक बस हाईवे के किनारे खड़े ट्राले के पीछे टकराई , मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख – पीड़ित परिवारों को 2-2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान

by

मुकेरियां : पीएपी जालंधर से गुरदासपुर जा रही पंजाब पुलिस की एक बस होशियारपुर के मुकेरियां में हाईवे के किनारे खड़े ट्राले के पीछे जा टकराई। इस भयानक हादसे में 3 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई है। जबकि 13 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायलों का कुषशलक्षेम पूछने पहुंचे एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा ने बताया 3-4 पुलिस मुलाजिमों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घायल पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि वह ड्यूटी पर गुरदासपुर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे वह पीएपी जालंधर से निकले थे। जैसे ही उनकी बस मुकेरियां में पहुंचीं को एकदम से पक्के रोड से कच्चे पर आ गई। अभी तक कोई कुछ सोच पाता इतने में ही बस ने आगे चल रहे ट्राले के पीछे टक्कर दे मारी ।

दुर्घटना में बस चालक गुरप्रीत सिंह, सहायक एएसआई हरदेव सिंह और कांस्टेबल शालू राणा की मौत हो गई।  घायलों में एसआई तिलक राम और एएसआई विजय कुमार को दसूहा के अस्पताल में और एएसआई कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, हरदीप कौर सहित अन्य को मुकेरियां के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

   बस में सवार पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि बस में 40 से ज्यादा मुलाजिम सवार थे। सुबह तड़के बस में सवार होने के बाद बहुत सारे कर्मचारी सो गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि बस जिस तरह से पहले हाईवे से निकल कर कच्चे रोड पर आ गई गई थी।  इसी बीच एसएसी सुरिंदर लांबा ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि धुंध के कारण विजिबिलटी कम थी। बस के आगे कोई जानवर अचानक आ गए थे। जिन्हें बचाते हुए चालक ने बस को हाईवे से कच्चे में उतारा लेकिन जब तक वह बस को कंट्रोल कर पाता उतने में ही बस सड़क के किनारे खड़े ट्राले के पीछे जा टकराई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर के नजदीक सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवारों को 2-2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।  मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की मौत बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इससे ना केवल पीड़ित परिवार बल्कि राज्य का भी बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि इस सहायता राशि में से एक-एक करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा एक्स-ग्रेशिया के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि एक-एक करोड़ रुपए के बीमे की अदायगी एच.डी.एफ.सी.बैंक द्वारा की जायेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप कार्याकर्ताओं दुारा बंगा चौक के अकाली दल के धरने के बाद पड़ी गंदगी की सफाई के बाद रिंकू वेदी के दर्द का गुस्सा फूटा विधायक रोड़ी पर

आप के विधायक रोड़ी ने अपने घर के समक्ष किया नजायज कबजा : वेदी विधायक रोड़ी ने कहा कोई कबजा नहीं किया सिर्फ घर के आगे पड़े गड्डे भरे गढ़शंकर: अकाली दल बादल दुारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटाया : भाजपा ने चुनाव आयोग को की थी शिकायत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल में की 17 शादियां और 17 कत्ल, मन भरते ही कर देती थी पति का मर्डर – भारत की ब्लैक विडो

दुनिया में कई ऐसे सनकी लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी सनक में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे लोगों को सीरियल किलर कहा जाता है। भारत में भी कई ऐसे खतरनाक...
Translate »
error: Content is protected !!